फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   bridge repair

कोलाघाट पुल की मरम्मत का कार्य शुरू, निकलते रहे छोटे वाहन

Thu, 07 Oct 2021 02:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 02:17 AM IST
विज्ञापन
bridge repair
कोलाघाट पुल से यातायात रोकने के लिए बनाई जा रही पक्की दीवार। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। शाहजहांपुर-दिल्ली राजमार्ग पर स्थित कोलाघाट पुल मरम्मत के लिए यातायात को एक सप्ताह के लिए रोक दिया है। पुल के दोनों ओर पक्की दीवार बनाई जा रही है। रूट डायवर्ट करने के लिए पुल के दोनों ओर पुलिस को तैनात किया है। कोलाघाट पुल बीच में धंस गया है। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग ने पुल की मरम्मत का कार्य शुरू करवा दिया है।
विज्ञापन

इसमें कोई व्यवधान न आए इसलिए पुल से वाहनों का आवागमन रोक दिया है। बदायूं, दिल्ली की ओर से आने वाले वाहनों को मिर्जापुर थाने से दो किलोमीटर आगे तारापुर तिराहा से फर्रुखाबाद रोड से अल्हागंज होते हुए निकाला जा रहा है। जबकि शाहजहांपुर, जलालाबाद की ओर से आने वाले वाहनों को बरेली-फर्रुखाबाद रोड से राजेपुर, अमृतपुर से तारापुर तिराहा होकर बदायूं, दिल्ली की ओर निकाला जा रहा है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग कोलाघाट पुल पर यातायात को रोकने के लिए पुल के दोनों ओर पक्की दीवार का निर्माण करवा रहा है। आसपास के लोगों और दोपहिया वाहनों के निकलने की छूट रहेगी। पुल की मरम्मत में एक सप्ताह से अधिक समय लगने की उम्मीद की जा रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार देर रात से पुलिस ने फर्रुखाबाद हाइवे से मिर्जापुर की ओर जाने वाली रोड पर कोला मोड पर बैरियर लगाकर रास्ता अवरुद्ध कर दिया था। एसडीएम सौरभ भट्ट द्वारा इस संबंध में पत्र भेजे जाने के बाद पीडब्ल्यूडी ने जर्जर हिस्से की मरम्मत के लिए कार्य शुरू कर दिया जो एक सप्ताह तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed