फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Breaking statues provokes anger, jam

प्रतिमाएं तोड़ने से भड़का गुस्सा, जाम लगाया

Wed, 12 Apr 2017 12:44 AM IST
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 12 Apr 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
Breaking statues provokes anger, jam
जाम लगाया - फोटो : शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश
 देव प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त करने वालों की गिरफ्तारी और नई प्रतिमाएं स्थापित कराने की मांग को लेकर हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को नगर में राजीव चौक पर चक्का जाम कर दिया। लगभग एक घंटे तक चला जाम एसडीएम अजय तिवारी के समझाने पर खोला गया। बाद में विधायक चेतराम, एसपी केबी सिंह और एएसपी रमेश भारतीय मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। 
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला परशुराम नगर में स्थित हनुमान मंदिर में आठ अप्रैल को कुछ लोगों ने प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त कर दी थीं। सूचना पाकर कोतवाली प्रभारी अशोक कुमार ने मौके पर पहुंचकर जांच की थी। इस मामले में पुलिस को तहरीर दी गई थी, लेकिन बाद में मोहल्ले केे लोगों ने दूसरी प्रतिमाएं लगवा लेने की बात कहते हुए पुलिस कार्रवाई से मना कर दिया था।
विज्ञापन

मंगलवार को हिंदू युवा वाहिनी के नगर अध्यक्ष पुनीत मिश्र के नेतृत्व में तमाम कार्यकर्ता राजीव चौक पर पहुंचे और जय श्रीराम के नारे लगाते हुए जाम लगा दिया। इससे शाहजहांपुर, बंडा, खुटार, निगोही और तहसील रोड पर आवागमन बाधित हो गया। जाम में रोडवेज बसों सहित तमाम वाहन फंस गए। जानकारी पाकर एसडीएम अजय तिवारी, सीओ अरुण कुमार, कोतवाली प्रभारी अशोक पाल सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने जाम लगाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार के सख्त निर्देश हैं कि पिछली सरकार के समय जो कुछ हुआ वह अब कतई ना हो, इसके बाद भी जाम लगाकर सरकार की मंशा के खिलाफ काम किया जा रहा है। उन्होंने हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं से जाम खत्म कर कोतवाली चलकर वार्ता करने को कहा। इसके बाद जाम खोल दिया गया। कोतवाली में पुनीत ने प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने, आरोपियों को जेल भेजने और मंदिर में नवीन प्रतिमाएं स्थापित कराने की मांग की। पुलिस ने पुनीत मिश्र, अभिनव गुप्ता, ऋषभ सक्सेना, अरुण कोहली, रोहित मिश्र, प्रशांत गुप्ता, चंचल तिवारी की संयुक्त तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed