फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Booth and emphasis on strengthening the sector committee

बूथ और सेक्टर कमेटी मजबूत करने पर जोर

Mon, 23 Mar 2015 11:01 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Mon, 23 Mar 2015 11:01 PM IST
विज्ञापन
Booth and emphasis on strengthening the sector committee
बसपा के विभिन्न अनुसांगिक संगठनों की बैठक सोमवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में हुई। बैठक में पार्टी की बूथ और सेक्टर कमेटियों को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। इस दौरान नवनियुक्ति पदाधिकारियों का स्वागत भी किया गया।
विज्ञापन

जोन कोआर्डिनेटर दिनेश कुमार, खेमकरन लाल, मंडल कोआर्डिनेटर जदुवीर गौतम और जिलाध्यक्ष उदयवीर सिंह की मौजूदगी में एक माह के कार्यक्रमों का चार्ट पदाधिकारियों को दिया गया। कहा, जिला कमेटी एक माह के अंदर सेक्टर कमेटियां, लोकसभा कमेटी और बूथ कमेटियां नवीनीकृत करा ले। स्वागत करने वालों में जिला सचिव रामरक्षपाल,नरेश गौतम, नवीउल्ला खां, रविंद्र सिंह आदि प्रमुख रूप से शामिल किए गए।
विज्ञापन

जोन कोऑर्डिनेटर ब्रह्मस्वरूप सागर और गिरीशचंद्र जाटव ने बसपा की जिला कमेटी, लोकसभा कमेटी और विधानसभा कमेटियों का पुनर्गठन किया। इसमें उदयवीर सिंह को जिलाध्यक्ष, महेश सागर को महासचिव और तनवीर सफदर, श्यामलाल सागर, सुशांत मौर्य को जिला कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया। विकास चंद्रा, मेवाराम, ब्रजेश वर्मा, अमित गौतम, रामकुमार मौर्य, जितेंद्र प्रसाद, विपिन तिवारी, लालमणि विद्या सागर, नवी उल्ला खां, ईश्वर चंद्र गौतम, रविंद्र सिंह, राधेश्याम भारती को लोकसभा प्रभारी मनोनीत किया गया। वहीं शिशुपाल को पुवायां नरेंद्र को नगर जैनेंद्र गौतम को ददरौल विधानसभा क्षेत्र का अध्यक्ष मनोनीत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed