{"_id":"62067aaa7d974d571b1f2a2e","slug":"body-hand-on-tree-shahjahanpur-news-bly47514540","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन
श्यामलाल सक्सेना का फाइल फोटो।
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। सेहरामऊ दक्षिणी के बेहटी गांव निवासी श्याम लाल सक्सेना का शव मकान से 50 मीटर की दूरी पर पेड़ पर फंदे से लटका मिला है। श्याम लाल का बृहस्पतिवार शाम साले राधेश्याम के ताऊ के दामाद से झगड़ा हो गया था। जिसके चलते परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
33 वर्षीय श्याम लाल सक्सेना हरदोई जिले के थाना मझिला के सिमरावा गांव के मूल निवासी था। वह कई साल से बेहटी स्थित ससुराल में रहकर मेहनत-मजदूरी करता था। शुक्रवार सुबह खेत पर जाने के लिए निकले ग्रामीणों ने श्याम लाल का शव पेड़ से मफलर के फंदे से लटका देखा। ग्रामीणों ने तुरंत ही श्याम लाल की पत्नी को सूचना दी तो पूरा परिवार रोता-बिलखता मौके पर पहुंच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर शव को फंदे से उतारकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के साले राधेश्याम ने आरोप लगाया कि उसके ताऊ के दामाद से बृहस्पतिवार शाम को श्याम लाल की बहस हो गई थी। काफी विवाद हुआ था। राधेश्याम ने हत्या की आशंका व्यक्त की है। मृतक की दो बेटियां 17 वर्षीय सोनम व 12 वर्षीय मानसी है।
--------------
पतली डाल से लटका था शव, पैर जमीन में लगे थे
-श्याम लाल के शव की स्थिति देखकर परिजन हत्या कर शव को लटकाने की आशंका जता रहे हैं। साले राधेश्याम ने बताया कि पेड़ की पतली डाल पर शव का लटकना संभव नहीं है। पैर भी जमीन में लगे थे। राधेश्याम का आरोप है कि विवाद के बाद से उसके ताऊ का दामाद लापता है।