फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Bob cut Hungama Rs denied Customers

बॉब रुपये न मिलने पर ग्राहकों ने काटा हंगामा

Mon, 21 Nov 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Mon, 21 Nov 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
Bob cut Hungama Rs denied Customers
बाब एटीएम पर हंगामा करते लोग।
पिछले तीन दिनों से बॉब की रोजा मंडी शाखा से भुगतान न मिलने पर लोगों ने जमकर हंगामा काटा। प्रबंधक के बार-बार पैसों का मांग पत्र देने के बाद भी आरएम ने आरबीआई से पैसा न मिलने की बात करते हुए अपना पल्ला झाड़ लिया है।
विज्ञापन

सरकार के नोटबंदी के बाद बॉब की शाखाओं पर खाता धारकों को उन्हीं का पैसा मिल नहीं पा रहा। खाताधारकों ने बताया कि शुक्रवार से रोजा मंडी से ग्राहकों को पैसा नहीं दिया जा रहा है। कई लोगो के घरों में बेटे-बेटियों की शादी है। सरकार की ढाई लाख रुपये का भुगतान करने की घोषणा हवा हवाई ही साबित हुआ है। बैंक में ग्राहको के भुगतान न हो पाने के बारे में बॉब के डीआरएम पीके गंगवार ने बताया आरबीआई ने पैसा नहीं दिया। हम पैसा लेने का प्रयास कर रहे है। मंगलवार तक पैसे भुगतान करने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन

एटीएम में रुपये न होने से ग्राहक परेशान
कस्बे की बैंक आफ  बड़ौदा की मुख्य शाखा तथा एटीएम में रुपये न होने की वजह से ग्राहक परेशान हैं। 
ग्राम पंचायत बैलाखेड़ा के प्रधान जसवंत सिंह का कहना है कि उनके छोटे भाई सत्यपाल का क्रेडिट कार्ड में बकाया धन को जमा करने के लिए पांच दिन से लाइन लगा रहे हैं, लेकिन उनका पैसा नहीं जमा किया जा रहा है। विजय शुक्ला का कहना है कि वह पांच दिन से बैंक में पैसा निकालने के लिए चेक लेकर चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उनका पैसा नहीं दिया जा रहा है। वहीं शाखा प्रबंधक डीके जैन का कहना है कि बैंक में पिछले तीन दिनों से ऊपर से एक भी नया पैसा नहीं आया है। जनता की परेशानियां मेरे संज्ञान में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को कैश आने पर बैंकों में भारी भीड़ रही 
तिलहर। सोमवार को बैंकों में कैश आ जाने पर नगर की सभी बैंकों मे भारी भीड़ रही। रविवार को बैंकें बंद होने के कारण आज लोग नोट लेने के लिए घंटों लाइन में लगे रहे। नगर की एक्सिस बैंक तथा एसबीआई के एटीएम पर भी लंबी लाइन लगी रहीं।
उधर राजनपुर की बैंक आफ  बड़ौदा शाखा पर तीन दिन से कैश न आने पर खाते धारकों का धैर्य टूट गया। उन्होंने कैश न मिलने पर खासी नाराजगी जताई। क्षेत्र की ग्रामीण शाखाओं मे पर कमोवेश यही स्थिति रही। 
पैसे न मिलने से कभी भी हो सकता है बवाल
खुदागंज। बैंक के कर्मचारी ग्राहकों पर अभद्रता कर रहे हैं, लेकिन रुपये पाने को ग्राहक यह सह रहे हैं। कैश न होने की दिक्कत से कस्बे में कभी भी बबाल हो सकता है। प्रधानमंत्री द्वारा आठ नवंबर से पांच सौ और एक हजार रुपये के नोट के चलन पर रोक लगाने के ऐलान के बाद बैंकों पर भीड़ उमड़ रही है, लेकिन अधिकांश को पैसा नहीं मिल पा रहा है। लोग मायूस होकर वापस हो जाते हैं। वहीं बैंक ऑफ  बड़ौदा चरखौला, नवादा दरोवस्त, मझिला में भी बैंकों पर भुगतान के नाम पर भारी अव्यवस्था फैली है। ग्रामीण बैंक दीपपुर जलालपुर पर एक सप्ताह से कैश की किल्लत है। सहकारी बैंक में रिजर्व बैंक द्वारा नोट जमा करने पर रोक लगाने के आदेश के बाद बैंक में ग्राहक टक्करें मार रहे हैं। कुछ व्यवस्था भारतीय स्टेट बैंक ने पटरी पर लाने का प्रयास किया है। आज बैंक आफ  बड़ौदा के गेट पर एक गर्भवती महिला भुगतान के लिये सुबह से लगी रही और वह चक्कर खाकर गिर पड़ी, लेकिन भुगतान नहीं हुआ। अगर व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो बैंकों पर सुबह से लगने वाली भीड़ का जमावड़ा कोई भारी हंगामा खड़ा कर सकता है।
बॉब शाखा में हंगामा करते लोगों को पुलिस ने खदेड़ा
मीरानपुर कटरा। नोटबंदी के बाद बैंक से रुपये निकालने एवं जमा करने की समस्या से परेशान लोगों ने अपना धैर्य खो दिया। शाखा कर्मियों व्यवहार से असंतुष्ट लोगों ने शाखा के बाहर जमकर हंगामा कर दिया। साथ ही बैंक स्टाफ  के खिलाफ  मुर्दाबाद के नारे लगाये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डंडा फटकारते हुए जैसे तैसे मामले को शांत किया। थाना अंतर्गत गांव खैरपुर बैंक आफ  बड़ौदा शाखा में रुपये निकालने एवं बदलने को लेकर दोपहर के वक्त बैंक कर्मियों के रवैये से असंतुष्ट लोगों ने जमकर बबाल काटा और कर्मियों के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पहले हंगामें को शांत करने को कोशिश की, लेकिन लोग नहीं मानें और बैंक कर्मियों के खिलाफ धांधलेबाजी करने का आरोप लगाकर मुर्दाबाद के नारे लगाते रहे। पुलिस ने मौके की नजाकत देखते हुए बबालियों पर डंडा फटकारने शुरू किये तब जैसे तैसे मामला शांत हुआ। उधर बीजेपी नेता मुन्ना सिंह नवादा ने बॉब एजीएम आरएस यादव से संपर्क कर समस्या से अवगत कराया और लोगों के समाधान के लिए बैंक में सुविधायें उपलब्ध कराने अपील की है। एजीएम ने बताया कि शाखा में अब तक दो करोड़ रूपये जमा हुए है और चार लाख बांटें गये है लोगों की दो दिनों में पूर्णत: समस्या का समाधान किया जायेगा।
बॉब के 100 एटीएम खाली, ब्रांचों में तीसरे पहर पहुंची नगदी
नगदी न होने से दोपहर तक भुगतान ठप रहा, बॉब की शाखाओं पर हंगामे की स्थिति रही
कल रिजर्व बैंक से बॉब को 100 करोड़ मिलने के आसार, साथ में 500 की नई करेंसी भी
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। जिले में सोमवार को अग्रणी बैंक आफ बड़ौदा (बॉब) के 68 और बड़ौदा उ.प्र. ग्रामीण बैंक के 51 शाखाओं में करेंसी न होने के चलते दोपहर तक कोई भुगतान नहीं हो सका। इससे ग्राहकों में हाहाकार की स्थिति बनी और कई शाखाओं पर तो हंगामे की स्थिति बनी। हरदोई रोड पर बॉब के मिश्रीपुर शाखा के बाहर ग्राहकों ने चक्का जाम कर प्रदर्शन किया। बाब के पास दोपहर के समय पांच करोड़ रुपये मिलने के बाद जिले के सभी शाखाओं में उसे तीसरे पहर तक भुगतान हेतु वितरित करा दिए जाने के बाद स्थिति कुछ संभली। 
जिले में सोमवार को विभिन्न बैंकों की शाखाओं से कुल 34.10 करोड़ रुपये का लेनदेन होने की पुष्टि हुई है। इसमें 14 करोड़ रुपये बैंकों में जमा हुए जबकि 20 करोड़ रुपये का भुगतान हुआ। विभिन्न बैंकों की शाखाओं में वरिष्ठ नागरिकों द्वारा दो - दो हजार की पुरानी करेंसी के हिसाब से कुल 12 लाख रुपये बदलवाए। एसबीआई के एटीएम से दो हजार और सौ रुपये का भुगतान जारी रहा जिससे हालात काफी हद तक नियंत्रित रहा। लीड बैंक मैनेजर बीएम गुप्ता ने सोमवार रात को बताया कि मंगलवार को भी कुछ रुपयों का भुगतान बॉब को मिलने वाला है जिससे ग्राहकों को भुगतान का सिलसिला जारी रहेगा। बुधवार को रिजर्व बैंक से 100 करोड़ रुपये और 500 रुपये की नई करेंसी की खेप मिलने की संभावना है जिसके बाद शाखाओं और एटीएम से लेनदेन की स्थिति में काफी राहत रहेगी।
खाता धारकों के सब्र टूटा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन 
सोमवार को लगातार तीसरे कार्यदिवस पर दोपहर तक बॉब के मिश्रीपुर शाखा से भुगतान न मिलने पर पहुंचे ग्राहकों का सब्र जवाब दे गया और वे पनपे हालात से निजात दिलाने की मांग पर हरदोई मार्ग पर उतर गए एवं चक्का जाम कर दिया। करीब ढाई घंटे तक यातायात प्रभावित रहा और एसपी सिटी अष्टभुजा प्रसाद सिंह ने मौके पर पहुंचकर लोगों को भुगतान मुहैया कराने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। सोमवार को बॉब के मिश्रीपुर ब्रांच में सुबह से खाता धारकों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। वे लंबी - लंबी लाइन लगाकर खड़े हो गए और जब दोपहर 12 बजे तक बैंक में रुपये  बंटना प्रारंभ नही हुआ तो कतार में खड़ी महिलाओं व पुरुषों ने हरदोई हाइवे पर जाम लगा दिया और  प्रदर्शन करने लगे। सूचना पाकर आरसी मिशन थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर केके तिवारी मौके पर पहुंचे और खाता धारकों से बैंक मैनेजर की बात कराई तो दो घंटे बाद रुपये मिलने का आश्वासन मिला। लेकिन दो घंटे बीतने के बाद भी ब्रांच में रुपये बंटना प्रारंभ नहीं होने पर खाता धारकों ने फिर से सड़क जाम कर दिया। सूचना पर एसपी सिटी मौके पर पहुँचे और प्रदर्शनकारी खाताधारकों को समझाया तथा बैंक के उच्च अधिकारियों से फोन पर बात की। फिर खाता धारकों से मंगलवार सुबह 10 बजे से रुपये बंटने का आश्वासन देकर सभी को वापस भेजा। 
पैसे निकालने में महिला पुलिसकर्मी भी लगी कतार में 
शाहजहांपुर। पिछले 13 दिनों से छोटे नोटों की किल्लत झेल रहे लोगों ने सोमवार को बैंक खुलते ही सबसे पहले रुपये निकासी को वरीयता सूची में पहले नंबर पर रखा, ताकि घर-गृहस्थी का सामान बाजार से जुटाया जा सके। इस मामले में पुलिसकर्मी भी पीछे नहीं रहे, खासतौर पर यहां तैनात दूसरे जनपदों की महिला पुलिसकर्मियों ने एसबीआई टाउनहाल शाखा पर पहुंचकर अपने खातों से पैसे निकाले और राहत की सांस ली। जबकि इक्का-दुक्का अन्य बैंकों ने भी ग्राहकों का पैसा खातों में जमा कर उसे निकालने का काम किया। कुछ बैंकों ने पैसा नहीं होने का हवाला देते हुए अपना कारोबार एक तरह से ठप ही रखा, जिससे खातेदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। 

सोमवार को अधिकांश बैंकों में भीड़ उमड़ी। इस बीच लोगों ने अपने खातों में पैसा जमाकर आवश्यकतानुसार धनराशि भी निकाली। बैंकों ने खजाने के स्टाक के अनुरूप ही सही, लेकिन लोगों को भुगतान किया गया। टाउनहाल शाखा में महिला पुलिसकर्मियों ने बड़े अनुशासन के साथ लाइन में लगकर अपने खातों से धनराशि निकाली और चैन की सांस ली।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed