फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Bmupa activists picketed Kalktret

बमुपा कार्यकर्ताओं का कलक्ट्रेट पर धरना

Tue, 19 May 2015 11:36 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Tue, 19 May 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
Bmupa activists picketed Kalktret
बहुजन मुक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रांतीय आह्वान पर केंद्र और राज्य सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ मंगलवार को कलक्ट्रेट में एक दिवसीय धरना दिया। बाद में पदाधिकारियों का शिष्टमंडल सिटी मजिस्ट्रेट से मिला और उन्हें अपनी मांगों से अवगत कराया।
विज्ञापन

धरना देने वालों में बमुपा के जिलाध्यक्ष मलिखान सिंह दिनकर, उपाध्यक्ष मोहम्मद हाशिम, रामसरन, रामभजन आदि शामिल रहे। इन सभी ने धरना स्थल पर हुई सभा में किसानों को भूमिहीन और बेरोजगार बनाने वाली केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों को निशाने पर लिया और नारेबाजी करके अपना आक्रोश प्रदर्शित किया।
विज्ञापन

ज्ञापन में किसानों की जमीन सार्वजनिक कार्यों के बजाय पूंजीपतियों के लिए अधिग्रहीत किए जाने, पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत जमीन हड़पने को संविधान में विशेष प्रावधान लागू करने आदि विरोध के बिंदुओं का उल्लेख करते हुए किसान विरोधी नियम वापस लिए जाने की मांग की गई है। साथ ही किसानों को चीनी मिलों से बकाया गन्ना मूल्य दिलाने पर भी जोर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed