फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Blood Bank report against director

ब्लड बैंक संचालक के खिलाफ रिपोर्ट

Thu, 15 Oct 2015 11:41 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Thu, 15 Oct 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
Blood Bank report against director
शहर के एक निजी अस्पताल में प्रसव के बाद प्रसूता की तबीयत बिगड़ने पर उसके लिए खून लेने आए उसके दो भाइयों का ब्लड बैंक संचालक ने खून निकालकर दोनों को डोनर कार्ड थमा दिया और एक साल के अंदर खून लेने की बात कहकर टहला दिया। इसी बीच अस्पताल में भर्ती प्रसूता की हालत बिगड़ गई। डॉक्टर ने किसी तरह से उसे बचाया। दोनों भाइयों की तहरीर पर सदर पुलिस ने ब्लड बैंक संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

थाना कांट क्षेत्र के मोहल्ला तकिया में रहने वाले अरशद और शमशुद्दीन ने थाने में दी तहरीर में बताया कि चार अक्तूबर को उनकी बहन ताज बी पत्नी इमरान को प्रसव पीड़ा होने पर उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बड़े ऑपरेशन में बाद ताज बी के बच्चा पैदा हुआ। प्रसूता की हालत बिगड़ने पर डॉक्टर ने दो यूनिट खून की व्यवस्था करने को कह दिया। दोनों भाई टाउनहाल स्थित बीएन बहल मेमोरियल हास्पिटल ब्लड लेने आए। डॉक्टर ने मरीज का ब्लड का सैंपल जांच करने के बाद दोनों भाइयों का  पांच-पांच सौ ग्राम खून निकाल लिया था। काफी इंतजार बाद जब दोनों भाइयों को खून नहीं मिला तो वह डॉक्टर से मिले। आरोप है कि डॉक्टर ने कहा कि वह खून निकालते हैं, देते नहीं हैं। डॉक्टर ने अपने स्टाफ के साथ मिलकर दोनों भाइयों की मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया। समय से खून नहीं मिलने पर उनकी बहन की जान जोखिम में पड़ गई। थाना सदर बाजार पुलिस ने ब्लड बैंक के खिलाफ धारा 336, 417, 418, 323, 504, 506 के तहत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed