फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   block pramukh election

ब्लॉक प्रमुख : भाजपा के सभी प्रत्याशी घोषित, सपी के नौ नाम फाइनल

Thu, 08 Jul 2021 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
block pramukh election
शाहजहांपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में निर्विरोध जीत से उत्साहित भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार दोपहर को सभी ब्लॉक प्रमुख सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। वहीं समाजवादी पार्टी ने रात में अपने प्रत्याशियों की सूची जारी की। बसपा और कांग्रेस फिलवक्त चुनाव में प्रत्यक्ष तौर पर शामिल नजर नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला पंचायत अध्यक्ष के निर्विरोध निर्वाचन के बाद भाजपा ने पूरा ध्यान अधिक से अधिक ब्लॉकों में प्रमुखों को चुनाव जिताने में लगा दिया है। ब्लॉक प्रमुखी के लिए भाजपा के समर्थन की बीडीसी सदस्यों में सबसे ज्यादा मारामारी रही थी। भाजपा के पास 15 सीटों के लिए लगभग 50 आवेदन पहुंचे थे। बुधवार को लिस्ट जारी कर दी गई। अब भाजपा के सामने समर्थन का दावा करने वालों को टिकट न मिलने पर साधे रखने की चुनौती है। हालांकि पार्टी एकजुट होने का दावा कर रही है। वहीं सपा की ओर से बुधवार रात को सूची जारी की। इसमें नौ सीटों पर प्रत्याशी तय कर दिए गए। पुवायां और खुटार की सीट पर देर रात प्रत्याशी घोषित करने की बात कही गई है, जबकि चार सीटों पर कोई उम्मीदवार घोषित नहीं किया है।
विज्ञापन

इधर, सपा में दिनभर मंथन का दौर जारी रहा। सपा के सामने सबसे बड़ी चुनौती ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी के निर्विरोध निर्वाचन को रोकना है। इसीलिए ऐसे प्रत्याशी को उतारने पर विचार-विमर्श चलता रहा जो आखिरी क्षणों में पाला न बदल दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा की ओर से जारी सूची
कटरा खुदागंज की महिला सीट से अर्चना गुप्ता, कलान की अन्य पिछड़ा वर्ग महिला सीट से रुचि वर्मा, कांट से श्रीदत्तप्रकाश शुक्ला, खुटार से नमित दीक्षित, जलालाबाद से लता सिंह, जैतीपुर की अन्य पिछड़ा वर्ग सीट से सपना, तिलहर से अन्य पिछड़ा वर्ग की सीट से कविता, ददरौल की अन्य पिछड़ा वर्ग सीट से मुनीश्वर दयाल वर्मा, निगोही से सचिन कुमार वर्मा, पुवायां अनुसूचित जाति महिला सीट से नीलम देवी, भावलखेड़ा अनुसूचित जाति सीट से राजाराम, मदनापुर से महेशपाल सिंह, मिर्जापुर से प्रियांशु सिंह रघुवंशी, बंडा अनुसूचित जाति सीट से ओमप्रकाश, सिंधौली से महिला सीट पर मछला सिंह।
सपा ने नौ प्रत्याशी घोषित किए, दो की घोषणा बाद में, चार स्वतंत्र
बंडा से सुबोध कुमार कनौजिया, सिंधौली से सीमा सिंह, निगोही से अजयपाल सिंह, तिलहर से राजती, जैतीपुर से करुणेश यादव, कांट से ईश्वरवती, भावलखेड़ा से ज्योति कनौजिया, मदनापुर से भूपेंद्र सिंह, ददरौल से राजेश वर्मा को प्रत्याशी बनाया गया है। खुटार और पुवायां पर देर रात तक प्रत्याशी को लेकर मंथन चलता रहा। वहीं कटरा-खुदागंज, मिर्जापुर, कलान और जलालाबाद सीट स्वतंत्र घोषित की गई है।
सभी ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशियों को पूरी ताकत के साथ लड़ाया जाएगा। कई जगह निर्वाचन निर्विरोध भी हो सकता है। हम चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। पूरी पार्टी एकजुट है। -हरिप्रकाश वर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा
पंचायत चुनाव, विशेषकर जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव का सत्ता पक्ष के लोगों ने जिस तरह मखौल बनाया है, ऐसे माहौल में सीधे चुनाव लड़ने कोई औचित्य नहीं रह गया है। इसीलिए कांग्रेस ने ब्लॉक प्रमुखी के चुनाव से किनारा करना उचित समझा। इसके बावजूद जिस ब्लॉक में निर्दलीय प्रत्याशी सशक्त भूमिका में दिखेंगे, कांग्रेस के लोग उन्हें जिताने में मदद करेंगे। सिंधौली ब्लॉक में ओंकार सिंह की पुत्रवधू को चुनाव लड़ाने का निर्णय किया गया है। तिलहर ब्लॉक में भी दो निर्दलियों में से किसी एक को कांग्रेस की ओर से चुनावी मदद दी जाएगी। -रजनीश कुमार गुप्ता, जिलाध्यक्ष, कांग्रेस

पार्टी पूरी ताकत से चुुनाव लड़ रही है। हम 11 सीटों पर प्रत्याशी को चुनाव लड़ाएंगे। सत्ताधारी दल ताकत का दुरुपयोग कर रहा है। हमारे सारे प्रत्याशी दमदारी से चुनाव लड़ेंगे और जीतकर आएंगे। -तनवीर खां, सपा जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed