फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   blo not available in inspection

निरीक्षण में गायब मिलीं बीएलओ, निलंबन तय

Sun, 18 Sep 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
ब्यूरो/शाहजहांपुर Updated Sun, 18 Sep 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
डीएम राम गणेश ने रविवार को सिंधौली, कोरोंकुइयां, बड़ागांव और पुवायां के पूर्व माध्यमिक स्कूलों में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में लगे बीएलओ की उपस्थित जांची। इस दौरान सिंधौली के स्कूल में तैनात शिक्षिका अंजली बाजपेयी गैर हाजिर मिलीं। डीएम ने उन्हें निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद डीएम ने पुवायां में कांशीराम आवासों का निरीक्षण किया। आवासों में बिजली और पानी की फिटिंग नहीं पाई गई। नगर पालिका अध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया कि आवास अभी तक पालिका को हैंडओवर नहीं किए गए हैं। आवास पालिका को हैंडओवर होते ही बिजली और पानी की टंकी की फिटिंग करा दी जाएगी। डीएम ने आवासों को शीघ्र हैंडओवर और आवंटित करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन

उधर, एसडीएम जयपाल सिंह ने तमाम बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान करनापुर के बीएलओ रामनिवास, तेरा के बीएलओ दीपा पूर्णिया, कोरोंकुइयां की बीएलओ आराधना, पसियाखेड़ा के बीएलओ संदीप सक्सेना गैरहाजिर मिले। सभी को निलंबित किए जाने की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन

जलालाबाद क्षेत्र में 17 बीएलओ नदारद रहे
विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत रविवार को मतदान केंद्रों पर ड्यूटी हेतु लगाये 17 बीएलओ निरीक्षण के दौरान गैरहाजिर मिले। एसडीएम ने गैरहाजिर मिले उक्त सभी बीएलओ के खिलाफ  कार्यवाही करने की संस्तुति डीएम को भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम एसपी सिंह ने बताया कि विशेष पुनरीक्षण के तहत सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ को उपस्थित रहने के निर्देश दिये गये थे। बीएलओ को सौंपे गये कार्यों का उनके अलावा नायब तहसीलदार ज्ञानेंद्र यादव तथा श्यामवीर द्वारा निरीक्षण किया गया। उसमें जलालाबाद विधान सभा में विभिन्न बूथों पर लगाये गये सहायक अध्यापक शहाबुददीन, पंकज कुमार, भंवरपाल, विमल कुमार, नवीन कुमार, विशंभर दयाल, विपिन कुमार, विकास कुमार, रेखा मिश्रा तथा अनुदेशक आशा मौर्या अनुपस्थित मिले जबकि कटरा विधानसभा क्षेत्र के बूथों पर सहायक अध्यापक शशी भूषण सिंह, सर्वेश कुमार, राजेंद्र पाल, अर्चना अवस्थी, प्रहलाद सिंह के अलावा अनुदेशक के रूप मे कार्यरत बीएलओ माया देवी तथा सत्यवीर सिंह अनुपस्थित पाये गये। उन्होंने बताया कि चुनाव संबंधी कार्य में लापरवाही को गंभीर मानते हुये अनुपस्थित पाये गये उक्त सभी बीएलओ के खिलाफ  कार्यवाही हेतु डीएम तथा बीएसए को पत्र भेजा गया है।

केंद्रों पर नहीं पहुंचे बीएलओ, भटके वोटर
खुदागंज। खंड विकास अधिकारी डॉ. नरेंद्र पाल सिंह ने रविवार को क्षेत्र के ग्राम देवरास, म्यूना, अकबरपुर, हसनापुर, पहाड़ीपुर भोपत, कटैया, खुदागंज नगर आदि पोलिंग बूथों का औचक निरीक्षण किया। खुदागंज नगर को छोड़कर किसी भी पोलिंग बूथ पर बीएलओ नहीं पहुंचे। इस कारण वोट कटवाने और बढ़वाने वाले मतदाता इधर उधर भटकते रहे। अनुपस्थित बीएलओ के खिलाफ खंड विकास अधिकारी ने डीएम को रिपोर्ट भेजी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed