{"_id":"588766f34f1c1b403fcf4ba3","slug":"bku-activists-staging-a-sit-on-cane-payment","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना भुगतान नहीं होने पर धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना भुगतान नहीं होने पर धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ता
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Tue, 24 Jan 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों को गन्ने का भुगतान नहीं होने पर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता मंगलवार को बजाज चीनी मिल मकसूदापुर के गेट पर धरना प्रदर्शन पर बैठ गए। बाद में मिल अधिकारी के आश्वासन पर धरना समाप्त कर दिया गया। धरना स्थल पर किसानों को संबोधित करते हुए भाकियू के ब्लाक अध्यक्ष मंदीप सिंह ने बताया कि 17 जनवरी को मिल अधिकारियों को ज्ञापन देकर किसानों से खरीदे गए गन्ने का भुगतान शीघ्र किए जाने की मांग की गई थी। 23 जनवरी तक भुगतान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई थी। इसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं होने पर धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होना पड़ा। धरना प्रदर्शन के दौरान मिल के सीनियर मैनेजर (केन) धर्मेश मल्होत्रा ने किसानों से वार्ता की और 31 जनवरी तक भुगतान करने का आश्वासन दिया। इसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया। धरना प्रदर्शन के दौरान करन सिंह, भजन सिंह, हरिप्रसाद, नोखेलाल, शिवराम सिंह, बबलू सिंह, सर्वेश कुमार, अर्जुन, दामोदर, वेदराम सहित तमाम किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन