{"_id":"d5b90ea9b95c32abab655cc54d90b188","slug":"bku-activists-launched-demonstrations-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू कार्यकर्ताओं ने शुरू किया धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू कार्यकर्ताओं ने शुरू किया धरना प्रदर्शन
पुवायां।
Updated Mon, 24 Aug 2015 09:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व में दिए ज्ञापन की समस्याओं का समाधान नहीं होने पर भाकियू (अराजनैतिक) के कार्यकर्ता सोमवार से एसडीएम कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन पर बैठ गए।
भाकियू कार्यकर्ताओं ने 19 अगस्त को एसडीएम को ज्ञापन देकर गांव सिंघापुर खास में सार्वजनिक रास्ते से कब्जा हटवाने, गांव सिंघापुर के कार्यकर्ता की ओर से दर्ज कराए एससीएसटी एक्ट का आरोप पत्र कोर्ट में भिजवाने, गांव गंगसरा में सीसी मार्ग पर जानवर बांधने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने, बारिश से खराब हुई फसलों का मुआवजा दिलाने आदि मांगें की गई थीं। आरोप है कि एक भी समस्या का समाधान नहीं कराया गया।
सोमवार को तमाम कार्यकर्ता एसडीएम कार्यालय पर पहुंचे और नारेबाजी करते हुए अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि समस्याओं का निस्तारण नहीं होने तक धरना जारी रहेगा। धरना स्थल पर तहसील अध्यक्ष अनिल सिंह यादव, श्रीकृष्ण जाटव, संजय अवस्थी, मंदीप सिंह, अवधेश सिंह, शिवसरन, बलकार सिंह, कुलवंत सिंह, रामकृष्ण, विनोद राठौर आदि बैठे।