{"_id":"1ec47ed5c446f37c74a149542925feee","slug":"bjp-thundered-against-corruption-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रष्टाचार के खिलाफ गरजे भाजपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रष्टाचार के खिलाफ गरजे भाजपाई
शाहजहांपुर
Updated Mon, 06 Apr 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए भाजपाइयों ने अस्पताल गेट पर प्रदर्शन किया। बाद में प्रभारी सीएमएस से मिलकर उन्हें ज्ञापन दिया।
नगर महामंत्री पंकेश मिश्र के नेतृत्व में महिला मोर्चा की सदस्य और नगर इकाई के कार्यकर्ता जिला अस्पताल पहुंच गए। भाजपाइयों का आरोप है कि अस्पताल के चिकित्सक मरीजों को अपने घर बुलाकर प्राइवेट तौर पर उन्हें देखते हैं तथा फीस के नाम पर मोटी रकम भी ऐंठते हैं। चिकित्सक अस्पताल से दवाइयां देने के बजाय बाजार से दवाई लाने के लिए बाध्य करते हैं।
पूर्व चेयरमैन सरोज गुप्ता, श्रम प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक सुबोध मिश्रा, नगर महामंत्री पंकेश मिश्रा आदि ने मरीजों और उनके तीमारदारों का आर्थिक शोषण करने पर रोष जताया। प्रदर्शन और बाद में प्रभारी सीएमएस से मिलने वालों में वेद प्रकाश मौर्य, संजीव गुप्ता, राम बरन सिंह, बवली जायसवाल, मोनू कुरैशी, रम्मन गुप्ता, मंजुला बाथम, अरविंद गुप्ता, अमित मिश्रा, हनीफ मंसूरी, चंद्र बरन, राम निवास गौतम, रमेश कश्यप, विमलेश सक्सेना, अक्षय तिवारी आदि पार्टी कार्यकर्ता शामिल रहे।