फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   bjp

पूर्व सांसद कृष्णाराज और मिथिलेश भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य बने

Fri, 12 Mar 2021 12:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
bjp
शाहजहांपुर। जनपद की निवर्तमान सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णाराज और पूर्व सांसद मिथिलेश कुमार को भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्य समिति में सदस्य बनाया गया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बृहस्पतिवार को जारी 323 सदस्यीय प्रदेश कार्यसमिति में दोनों नेताओं को ब्रज क्षेत्र से प्रांतीय कार्य समिति मेें शामिल किया है। इसी के साथ प्रदेश के वित्त, संसदीय कार्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश कुमार खन्ना को प्रदेश कार्य समिति मेें विशेष आमंत्रित सदस्य नामित किया गया है।
विज्ञापन

2014 में शाहजहांपुर सीट से लोकसभा का चुनाव जीतने पर कृष्णाराज को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय कैबिनेट में राज्यमंत्री का ओहदा दिया। उन्होंने महिला कल्याण, कृषि आदि विभागों की राज्यमंत्री के तौर पर अपना कार्यकाल पूरा किया, लेकिन बीते चुनाव में उनका टिकट काटकर अरुण सागर को दे दिया गया। तभी से वह भाजपा में बनी रहने के बावजूद राजनीतिक सक्रियता के लिहाज से हाशिए पर थीं। उधर, भाजपा के समर्थन से पहली बार विधायक और बाद में सपा के टिकट पर सांसद चुने जा चुके मिथिलेश कुमार बाद में भाजपा मेें शामिल हुए, लेकिन पार्टी संगठन में उनकी गतिविधियां सीमित रहीं।
विज्ञापन

राजनीतिक प्रेक्षकों का मानना है कि पंचायत चुनाव और अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में इन दोनों नेताओें के जातीय और व्यक्तिगत जनाधार का लाभ लेने के लिए उन्हें प्रदेश कार्य समिति में शामिल कर पार्टी कार्यों में फिर से सक्रिय करने का प्रयास किया गया है। हालांकि, पार्टी के स्थानीय पदाधिकारी इन दोनों नेताओं के मनोनयन पर ज्यादा कुछ बोलने के बजाय नपी-तुली बात कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के जिलाध्यक्ष हरी प्रकाश वर्मा का कहना है कि दोनों नेता पार्टी के समर्पित सिपाही के तौर पर पहले से सक्रिय हैं और उनकी वरिष्ठता को ध्यान में रखकर उन्हें यह दायित्व दिया गया है। उन्होंने प्रदेश कार्य समिति के दोनों नव नियुक्त सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जाहिर की कि दोनों नेता अपने सामूहिक प्रयास से भाजपा को जनपद और प्रदेश में आगे लेकर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed