{"_id":"698255449bfac72047224f27c24cf6be","slug":"bjp-s-state-government-performance-against-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपाइयों का प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपाइयों का प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
पुवायां (शाहजहांपुर)
Updated Thu, 25 Jun 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में ध्वस्त कानून व्यवस्था, गन्ना किसानों का बकाया भुगतान में हीलाहवाली, बारिश से हुए फसली नुकसान का मुआवजा दिलाने वाली सरकार की भेदभाव की नीति के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुवायां में जुलूस निकालकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
भाजपा विधानमंडल दल के नेता सुरेश कुमार खन्ना और एमएलसी जयपाल सिंह के नेतृत्व में तमाम कार्यकर्ता बृहस्पतिवार को हरेराम पक्का तालाब पर एकत्र हुए और यहां से जुलूस की शक्ल में एसडीएम कार्यालय पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार हाय हाय, बिजली पानी दे न सके वह सरकार निकम्मी है आदि नारे भी लगाए। इसके बाद एसडीएम कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। पूरे प्रदेश में जंगलराज कायम है। अधिकारी, कर्मचारी जनता का शोषण कर रहे हैं। प्रदेश की तमाम चीनी मिलों पर किसानों का करोड़ों रुपया बकाया है। बकाया भुगतान नहीं दिया जा रहा है। बारिश से खराब हुई फसलों का मुआवजा देने में भेदभाव किया जा रहा है। अंधाधुंध बिजली कटौती के चलते लोग परेशान हैं। ज्ञापन में राज्यपाल से सरकार को दिशा निर्देश देकर समस्याओं का निराकरण कराने की मांग की गई है।
ज्ञापन पर बलवीर सिंह, वीरेंद्र यादव, राकेश मिश्रा, उमा देवी, क्षमा वर्मा, गंगाराम मिश्रा, मुनेश मिश्रा, महेंद्रपाल, रजनीश दीक्षित, सर्वजीत वर्मा, नरेंद्र गुप्ता, विश्वराज सिंह, प्रदीप अवस्थी, देवेश गुप्ता, डॉ. रामकुमार अकेला, सुखजिदंर सिंह, अवतार सिंह, मंजीत सिंह, राजाराम, जितेंद्र सिंह आदि कार्यकर्ताओं के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
जुलूस में फंस गई विधायक की गाड़ी
पुवायां। भाजपा कार्यकर्ता जब राजीव चौक पर जुलूस रोककर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। उस वक्त पुवायां की विधायक शकुंतला देवी की गाड़ी भी आ पहुंची। जुलूस के कारण उनकी गाड़ी आगे नहीं जा सकी। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने सपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विधायक चुपचाप सरकार के खिलाफ नारेबाजी को सुनती रहीं।