फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   BJP MP Protest in DM Office

डीएम कार्यालय में भाजपा विधायक का हंगामा, एसपी सिटी और सीओ पर लगाए गंभीर आरोप

Wed, 08 Jan 2020 12:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
BJP MP Protest in DM Office
डीएम कार्यालय में एएसपी सिटी और एडीएम के सामने हंगामा करते विधायक रोशनलाल वर्मा(सफेद कपड़ों में) - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। भाजपा के तिलहर विधायक रोशनलाल वर्मा ने मंगलवार को निगोही एसओ के खिलाफ डीएम कार्यालय में जमकर हंगामा किया। इस दौरान पीड़ित पक्ष की महिलाएं भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर करीब एक बजे तिलहर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक रोशनलाल वर्मा कलक्ट्रेट स्थित डीएम के दफ्तर पहुंचे। उस वक्त डीएम तो मौजूद नहीं थे, लेकिन एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी फरियादियों की शिकायतें सुन रहे थे। वहां एसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी भी मौजूद थे। डीएम के दफ्तर में पहुंचकर विधायक ने जोर- जोर से बोलते हुए निगोही एसओ पर आरोप लगाने शुरू कर दिए। उनका आरोप था कि निगोही एसओ जय शंकर सिंह घर का दरवाजा तोड़कर बेगुनाहों को पकड़कर थाने ले गए और झूठे आरोप में जेल भेज दिया। एसडीएम व एसपी सिटी ने विधायक को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह एसओ पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। उधर, निगोही एसओ ने विधायक पर आरोपियों को छोड़ने का दबाव बनाने की बात कही है।
विज्ञापन

तो इसलिए आया विधायक को गुस्सा
विधायक रोशन लाल वर्मा ने पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर एसओ की शिकायत की है। उन्होंने एसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी पर भी गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि जब निगोही क्षेत्र के लोगों को पुलिस ने पकड़ा था तब उन्होंने एसपी सिटी को मोबाइल पर कॉल करके सूचना दी थी और कहा था कि निर्दोष लोगों को जेल नही भेजा जाए। लेकिन सुबह होते ही निगोही एसओ ने उनको जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल
विधायक ने बताया कि तीन जनवरी की रात 12 बजे निगोही पुलिस ने परसौना खलीलपुर निवासी 80 वर्षीय बिहारीलाल और उनके 16 वर्षीय बेटे रामवीर को सोते समय उठा लिया। दो जनवरी को निगोही कस्बे के अकील, इरफान को रात आठ बजे उठा लिया और सभी का 151 में चालान कर दिया। पांच जनवरी को दिलावरपुर के एक व्यक्ति को पकड़कर लाया गया। उसे छोड़ दिया। रात 12 बजे सोते समय कल्लू और छोटे को उठा दिया। दूसरी जगह से गिरफ्तारी दिखाकर उनका गंभीर धाराओं में फर्जी चालान कर दिया।

गोकशी के आरोप में कुछ लोगों को पकड़ा था। उनको जेल भेजा गया है। उन्हें छोड़ने के लिए विधायक दबाव बना रहे थे। इस तरह के आरोप लगते रहते हैं। सीतापुर की पुलिस भी कुछ लोगों को पकड़कर अपने साथ ले गई थी।
- जयशंकर सिंह, एसओ निगोही
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed