फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   BJP members paralyze mannequin DSOs

भाजपाइयों ने फूंका डीएसओ का पुतला

Fri, 13 Mar 2015 08:38 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Fri, 13 Mar 2015 08:38 PM IST
विज्ञापन
BJP members paralyze mannequin DSOs
राशन और केरोसिन की कालाबाजारी के विरोध में शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ता उग्र हो गए। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने आक्रोश में खिरनीबाग चौराहा पर डीएसओ का पुतला फूंक दिया। पूर्ति विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। साथ ही डीएम को ज्ञापन देकर डीएसओ पर कार्रवाई किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने डीएम को बताया कि कोटेदार राशन कार्ड धारकों को गल्ला और केरोसीन का वितरण नहीं कर रहे हैं। वितरण करने वाले कोटेदार जमकर घटतौली कर रहे हैं। इसका विरोध करने वालों के साथ अभद्र व्यवहार किया जा रहा है। इस मामले की शिकायतें कार्डधारकों ने जिला पूर्ति अधिकारी बीके शुक्ल से की, लेकिन किसी शिकायत पर डीएसओ ने कार्रवाई नहीं की। इससे कोटेदारों के हौसले और भी बढ़ गए। कोेटेदार शिकायतकर्ता से मारपीट और राशन आदि भी नहीं देते है। इससे कार्डधारकों में रोष बढ़ रहा है। प्रदर्शन करने वालों में तस्लीम लगारी, गज्जू शाह, मोहम्मद आबिद, जमीर हसन, शाहिद अंसारी, जमशेद, नफीस खां, शोएब, सलमान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed