{"_id":"4e496e2319d9e51b548010a2707b430c","slug":"bjp-members-burned-an-effigy-of-the-cmo-performance-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपाइयों ने सीएमओ का पुतला फूंका, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपाइयों ने सीएमओ का पुतला फूंका, प्रदर्शन
शाहजहांपुर।
Updated Sat, 29 Aug 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल में भ्रष्टाचार और लापरवाही के चलते नवजात और प्रसूता की मौत हो जाने के बावजूद निलंबित सीएसएस और डॉक्टर समेत अन्य दोषी स्टाफ को हटाए जाने पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं का धैर्य शुक्रवार को जवाब दे गया। उन्होंने खिरनीबाग चौराहे पर सीएमओ का पुतला फूंका और विरोध में जमकर नारेबाजी की।
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष फिरासत अली खां ने कहा कि दिलाजाक निवासी गीता के घरवालों से महिला अस्पताल में प्रसव के लिए मांगी गई धनराशि नहीं मिलने पर स्टाफ ने पहले नवजात को गर्दन काटकर मार दिया। इसके बाद प्रसूता की हालत बिगड़ने पर एक नर्सिंग होम में उसकी मौत हो गई। शासन-प्रशासन ने केवल डॉक्टरों को सस्पेंड करके अपनी जवाबदेही से बचने की कोशिश की है।
नगर अध्यक्ष गुफरान खां ने कहा कि निलंबित किए गए अस्पताल स्टाफ को कुछ दिन बाद बहाल करने की योजना बनाई गई है। इसीलिए महिला अस्पताल के सीएमएस और सर्जन को अभी तक कार्यमुक्त नहीं किया गया। कार्यकर्ताओं ने इस प्रकरण में दोषियों के खिलाफ डबल मर्डर का केस दर्ज किए जाने के साथ पीड़ित परिवार को कम से कम दस लाख रुपये मुआवजा देने की शासन से मांग की है। इस मौके पर मो. शारिक खां, सलाउद्दीन अंसारी, नाजमा खानम, अंजुम, जुल्फिकार अली खां, मो. हनीफ खां आदि शामिल रहे।