{"_id":"e446f5711e628aa459bb7e143222cfc4","slug":"bjp-leader-demands-satyagraha-launched-by-fasting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर भाजपा नेत्री ने शुरू किया उपवास सत्याग्रह ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को लेकर भाजपा नेत्री ने शुरू किया उपवास सत्याग्रह
शाहजहांपुर।
Updated Thu, 18 Feb 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विभिन्न मांगों को लेकर भाजपा नेत्री डा. रागिनी सिंह ने बृहस्पतिवार को कस्बे में तीन दिवसीय उपवास सत्याग्रह शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
इस मौके पर भाजपा नेत्री डा. रागिनी ने कहा कि सपा सरकार ध्यान जनहित की समस्याओं की तरफ नहीं है, इसलिए उन्हें उपवास सत्याग्रह करना पड़ा। उनकी प्रमुख मांगे हैं गन्ना का समर्थन मूल्य बढ़ाया जाए, अतिवृष्टि मुआवजा में हो रहे भेदभाव को रोका जाये, पंचायत चुनाव में की गई धांधली की जांच हो, समाजवादी पेंशन योजना में हो रहे भेदभाव को रोका जाये, कठपुरा गांव में खन्नौत नदी पर पुल का निर्माण कराया जाए, शाहजहांपुर-पुवायां हाईवे पर खन्नौत नदी पर डबल लेन पुल का निर्माण कराये जाने, ब्लाक सिधौली में राजकीय डिग्री कालेज खोला जाने, कस्बे में सरकारी बस स्टॉप बनाया जाए, कस्बे को टाउन एरिया बनाने, विकास खंड में सरकारी चीनी मिल लगवाई जाने के अलावा गरीबों के बीपीएल राशनकार्ड बनवाए जाये। इस सत्याग्रह में विमला, बादशाह सिंह, मनोज दीक्षित, अनिल सिंह, चंद्रप्रकाश वाजपेयी, संजीव सिंह, बलवीर सिंह, रामवीर सिंह, राम प्रताप, राजेश शुक्ला, वेदराम राठौर, शरद चंद्र गुप्ता, आरपी श्रीवास्तव, मलिखान, फूलचंद्र आदि शामिल रहे।