फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   BJP again been deferred District President -elect

फिर टाला गया भाजपा जिलाध्यक्ष का चुनाव

Wed, 13 Jan 2016 12:00 AM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Wed, 13 Jan 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
भाजपा जिलाध्यक्ष पद का चुनाव प्रदेश के अधिकांश जनपदों में भले ही हो गया हो, लेकिन शाहजहांपुर में इसे बार-बार टाला जा रहा है। इससे साफ पता चलता है कि अंदरखाने कुछ गड़बड़ जरूर है। वर्तमान जिला इकाई कुछ बोलने को तैयार नहीं है। एक खेमा मंद-मंद मुस्कुरा रहा है। इस संबंध में जिला चुनाव अधिकारी जय नारायण दुबे से बात की गई तो उन्होंने पीड़ा भरे लहजे में क्षमा याचना की। बोले कि समझ में नहीं आता कि जिले का चुनाव बार-बार क्यों टाला जा रहा है।
विज्ञापन

12 जनवरी को चुनाव कराने के लिए 10 जुलाई को उनके पास मेल आया और उन्होंने तत्काल टिकट बुक करा दिया। सभी को सूचना भी भेज दी। इसके बाद केंद्र से प्रदेश चुनाव अधिकारी महेंद्र नाथ पांडेय के द्वारा 11 जनवरी की रात करीब साढ़े नौ-पौने दस बजे मना कर दिया गया। उनके द्वारा चुनाव कुछ दिन और टालने के निर्देश मिले। आननफानन में उन्होंने रात में ही 25-30 लोगों को फोन करके चुनाव स्थगित होने की सूचना दे दी। इस बीच वह अपना रिजर्वेशन तक कैंसिल नहीं करा सके। अब जैसा निर्देश होगा, वैसा कार्य आगे निर्धारित होगा। दुबे का कहना है कि चुनाव स्थगित होने से उन्हें बहुत कष्ट हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed