फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   bijli line

खुटार थाने के सामने मेन रोड पर टूटकर गिरा बिजली का तार

Wed, 17 Nov 2021 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
bijli line
खुटार में थाने के सामने टूट बिजली के तार को हटाता पुलिसकर्मी - फोटो : POWAYAN
खुटार। थाने के सामने मंगलवार को बिजली का एक तार टूट कर सड़क पर आ गिरा। तार टूटने के समय बिजली सप्लाई चालू थी। गनीमत रही कि तार किसी के ऊपर नहीं गिरा, नहीं तो हादसा हो सकता था। कस्बे में कई स्थानों पर बिजली की लाइन बेहद जर्जर है। शिकायत के बाद भी विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। आए दिन तार टूट कर गिरते रहते हैं। मंगलवार को थाने के सामने एलटी लाइन का तार टूटकर सड़क पर आ गिरा। बिजली सप्लाई चल रही थी। तार गिरने से एक बाइक सवार बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन

आसपास के दुकानदारों और पुलिसकर्मियों ने रोड के दोनों ओर से आवागमन रोक दिया। इसके बाद बिजली उप केंद्र पर सूचना दी गई। जानकारी पाकर बिजली कर्मचारी पहुंचे और टूटे तार को सही किया। लोगों ने बिजली कर्मचारियों को बताया कि जर्जर तारों को नहीं बदला गया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। बिजली उप केंद्र खुटार के जेई जेपी भगत ने बताया कि नए तारों की डिमांड की गई है। अभी स्टोर से सामान नहीं मिला है। सामान मिलते ही जर्जर लाइनें बदलवाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed