फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   bijli chore

मीटर शंटिंग से होती बिजली चोरी पकड़ी

Fri, 20 Feb 2015 11:42 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Fri, 20 Feb 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
bijli chore
बिजली की चोरी रोकने के शासन के निर्देश पर कनेक्शन चेकिंग शुरू हुए एक माह बीत गया, लेकिन बिजली चोर बेखौफ हैं। इसका प्रमाण शुक्रवार को घनी आबादी और संकरी गलियों वाले मोहल्ला रंगमहला में मिला। पॉवर कॉरपोरेशन की टीमों ने ऐसे आधा दर्जन से अधिक मीटर पकड़े जिनमें शंटिंग वायर लगाकर बिजली चुराई जा रही थी। चार मीटरों की स्पीड कम पाए जाने पर उन्हें जांच के लिए सील कर दिया गया।
विज्ञापन

चेकिंग के लिए पॉवर कॉरपोरेशन के अफसरों ने शिविर के बहाने सुबह से चौक क्षेत्र में डॉ. रवि मोहन के क्लीनिक से सटी गली के पास डेरा डाल दिया। कैंप में बिजली बिल जमा कराने के लिए उपभोक्ताओें ने पहुंचना शुरू किया। इस पर एसडीओ बृजेंद्र गौतम ने लिपिकों को कैंप में रोक दिया और खुद अधीनस्थ अवर अभियंताओं, लाइन स्टाफ व मीटर अनुभाग के कर्मचारियों को साथ लेकर कनेक्शन चेकिंग शुरू करा दी।
विज्ञापन

इस दौरान रंगमहला से लेकर चारखंभा तक, घूरन तलैया से लेकर केरूगंज खोया मंडी के पास तक और बक्सरियां में घर-घर कुंडी खटकाकर कनेक्शन चेक किए। इस दौरान मीटरों में शंटिग वायर लगाकर बिजली चोरी के सात मामले पकड़े। चार मीटरों की नंबर प्लेट की रफ्तार काफी धीमी पाए जाने पर उन्हें जांच के लिए सील कर दिया। बाकी तीन मामलों में संबंधित उपभोक्ताओं से एसडीओ ने बतौर जुर्माना समन शुल्क वसूलकर उन्हें भविष्य के लिए चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेकिंग के दौरान उपभोक्ताओं के पिछले भुगतान बिलों के आधार पर बाकीदार चिन्हित किए गए। कार्रवाई की चेतावनी पर सौ से अधिक लोगों ने करीब 4.95 लाख रुपये के बकाया बिल चुकता कर दिए। सात उपभोक्ताओं ने बिल जमा करने में आनाकानी की जिस पर उनके कनेक्शन काट दिए गए।  
शिविर में 15 नए कनेक्शन जारी करके इतने ही कनेक्शन के लोड बढ़ाए गए और ओटीएस के तहत 16 रजिस्ट्रेशन किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed