{"_id":"5e3f0b998ebc3ee5bb2d9794","slug":"big-brother-killed-man-shahjahanpur-news-bly395026019","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनेश करता था घर की एक महिला से छेड़छाड़, बड़े भाई धर्मेंद्र ने की थी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनेश करता था घर की एक महिला से छेड़छाड़, बड़े भाई धर्मेंद्र ने की थी हत्या
विज्ञापन
बंडा। मकमूदापुर गांव के दिनेश की हत्या उसके ही बड़े भाई धर्मेंद्र ने की थी। पुलिस के मुताबिक दिनेश परिवार की ही एक महिला पर बुरी नजर रखता था। समझाने पर भी नहीं माना तो बड़े भाई ने हथौड़े से उसके सिर पर प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर आला कत्ल भी बरामद कर लिया है।
दिनेश की 10 जनवरी की रात सोते समय घर में ही सिर पर प्रहार कर हत्या कर दी गई थी। घटना से एक दिन पहले विवाद के चलते दिनेश की पत्नी गीता देवी मायके चली गई थी। बंडा थाना प्रभारी राजेंद्र बहादुर सिंह के मुताबिक जांच में पता चला कि दिनेश शराबी, जुआरी होने के साथ ही अय्याश प्रवृत्ति का था। वह परिवार की महिलाओं पर भी गलत नजर रखता था। परिवार की एक युवती से गलत हरकत के चलते परिवार में एक बार पंचायत भी हुई थी। तब उसने माफी मांग ली लेकिन उसकी हरकतें जारी रहीं। बड़ा भाई धर्मेंद्र उसकी हरकतों से खफा रहता था। दस जनवरी को दिनेश की पत्नी झगड़ा कर मायके चली गई तो धर्मेंद्र ने रात में हथौड़ा से प्रहार कर दिनेश की हत्या कर दी।
छोटे भाई के शव के पैर छूकर मांगी थी माफी तो गहराया शक
दिनेश की हत्या के बाद पुलिस का शक उसकी पत्नी गीता पर था, जिसे पुलिस ने करीब 15 दिन तक थाने में रखकर पूछताछ की। मगर 12 जनवरी को अंतिम संस्कार के दौरान बड़े भाई धर्मेंद्र ने दिनेश के शव के पैर छूकर कहा था कि भाई जो भी भूल चूक हुई हो, उसके लिए माफ करना। बड़े होकर छोटे भाई के शव के पैर छूकर माफी मांगना पुलिस के गले नहीं उतर रहा था। वहीं, पुलिस का खोजी कुत्ता भी दिनेश के यहां से धर्मेंद्र के भूसे की कोठरी तक गया था। पांच फरवरी को खोजी कुत्ते को दोबारा वहां ले जाया गया तो वह धर्मेंद्र पर हमलावर हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। कड़ाई से पूछताछ की तो धर्मेंद्र ने दिनेश की हत्या करना स्वीकार कर लिया। धर्मेंद्र का कहना था कि दिनेश बेहद अय्याश था। शादी से पहले एक लड़की से दुष्कर्म के आरोप में जेल भी गया था। फिर वह परिवार की युवती को परेशान करने लगा। दस जनवरी की रात उसने देख लिया तो हत्या का प्लान बना लिया।