{"_id":"58a34ae94f1c1b5833d85cd9","slug":"bicycles-are-available-to-persons-with-disabilities-trai","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकलांगों को उपलब्ध होंगी ट्राई साइकिलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकलांगों को उपलब्ध होंगी ट्राई साइकिलें
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Tue, 14 Feb 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
वोट डालने के लिए बूथों तक स्वयं चलकर जाने में असमर्थ विकलांग मतदाताओं समेत निशक्त बुजुर्गों को बूथों तक पहुंचाने के लिए प्रशासन ट्राई साइकिलें उपलब्ध कराएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम कर्ण सिंह चौहान ने बताया कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 25-25 ट्राई साइकिलें उपलब्ध कराई गई हैं। उन सभी मतदान केंद्रों पर ट्राई साइकिलें रखी जाएंगी, जहां विकलांग और निशक्त मतदाता चिन्हित किए गए हैं। उनकी सहायता के लिए एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस कार्यकर्ता, स्काउट-गाइड और एनजीओ से जुड़े लोगों को लगाया गया है। डीएम के अनुसार प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में दस-दस आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां मतदान पर्व के रूप में मतदान कराया जाएगा।
विज्ञापन