{"_id":"9fde3ff8db11cbcdba5137562e8f9a12","slug":"bicycle-message-of-peace-rajendra-went-on-tour-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शांति का संदेश देने साइकिल यात्रा पर निकले राजेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शांति का संदेश देने साइकिल यात्रा पर निकले राजेंद्र
शाहजहांपुर
Updated Mon, 21 Dec 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
धर्म के नाम पर मरने-मारने पर आमादा लोगों को शांति और सद्भाव बनाए रखने का संदेश देने के लिए साइकिल से धार्मिक स्थलों की यात्रा पर निकले पंजाब के बठिंडा शहर के रहने वाले राजेंद्र गुप्ता सोमवार की सुबह यहां पहुंचे। इलाहाबाद जाकर संगम में स्नान करना उनकी यात्रा का लक्ष्य है।
पिछले करीब 27 साल से साइकिल के जरिए देश के धार्मिक स्थलों की यात्रा कर रहे राजेंद्र एकला चलो की तर्ज पर संगी-साथियों के बगैर अब तक करीब पांच लाख किमी की दूरी साइकिल के पैडलों से अपने नाम कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि अब तक 103 बार माता वैष्णो देवी धाम की यात्रा कर चुके हैं। इस बार पंजाब के सभी प्रमुख देवी धामों में शीश नवाने के बाद हरिद्वार से सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली होते हुए यहां पहुंचे।
साइकिल यात्री के अनुसार जिस शहर में जाने पर वहां पड़ाव डालते हैं, वहां के लोग उनकी यात्रा का मकसद जानकर उनके भोजन और ठहराव की व्यवस्था करा देते हैं। धार्मिक स्थलों पर माथा टेककर सभी को सद्बुद्धि देने की देवी-देवताओं से कामना करते हैं। उन्होंने बताया कि जन सामान्य से मिलने वाले स्नेह-सहयोग के बल पर साइकिल से अब तक 12 बार बाबा अमरनाथ धाम की यात्रा कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि जब तक साइकिल चलाने का हौसला बरकरार रहेगा, उनकी धार्मिक यात्राओं का सिलसिला भी जारी रहेगा।