फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Bhoomi Pujan will be done tomorrow for the widening of Puwayan-Dataganj State Highway

शाहजहाँपुर: पुवायां-दातागंज स्टेट हाईवे के चौड़ीकरण के लिए कल होगा भूमि पूजन

Sun, 12 Feb 2023 05:21 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 12 Feb 2023 05:21 AM IST
विज्ञापन
Bhoomi Pujan will be done tomorrow for the widening of Puwayan-Dataganj State Highway
शाहजहांपुर/जैतीपुर। प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, लोनिवि मंत्री जितिन प्रसाद और सहकारिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जेपीएस राठौर सोमवार को दिन में 11.30 बजे तिलहर-जैतीपुर मार्ग के चौड़ीकरण के लिए नवादा मोड़ के टी-प्वॉइंट पर भूमि पूजन करेंगे। इस मौके पर जिले के मंत्री बहगुल नदी के पच्चड़ घाट पर नवनिर्मित पुल का लोकार्पण और 32 ग्रामीण मार्गों की मरम्मत का शिलान्यास भी करेंगे।
विज्ञापन

पुवायां से निगोही, तिलहर और जैतीपुर होते हुए बदायूं जिले के दातागंज तहसील मुख्यालय को जैड़ने वाला यह स्टेट हाईवे अभी सिंगल लेन अर्थात तीन मीटर चौड़ा है, इसे सात मीटर चौड़ा कर डबल लेन बनाया जाना है। पुवायां से तिलहर तक दो चरणों में चौड़ीकरण का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। अब तिलहर से जैतीपुर के बीच चौड़ीकरण होना है, क्योंकि राज्यमार्ग का सिंगल लेन वाला यह हिस्सा पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो चुका है।
विज्ञापन

राज्यमार्ग के इसी हिस्से में नवादा मोड़ पर करीब 100 मीटर सड़क पूरी तरह गायब हो चुकी है। हर साल मानसून सीजन में नवादा मोड़ तालाब में बदलने पर वहां अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं, लेकिन यह समस्या बहुत जल्द अतीत का हिस्सा बन जाएगी। लोनिवि निर्माण खंड-1 के अधिशासी अभियंता रथिन सिन्हा ने बताया भूमिपूजन और शिलान्यास कार्यक्रम में मंत्रियों के अलावा अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed