फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   bharat band

भारत बंद का आह्वान रहा बेअसर, रोजमर्रा की तरह खुले सभी बाजार

Tue, 28 Sep 2021 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
bharat band
शाहजहांपुर में सोमवार को कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों के संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर भार? - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। कृषि कानूनों के विरोध में किसान संगठनों के संयुक्त मोर्चा ने सोमवार को भारत बंद का आह्वान किया था, लेकिन शहर में बंदी पूरी तरह बेअसर रही। यही नहीं, बंदी कामयाब बनाने को भारतीय किसान मजदूर यूनियन (राष्ट्रवादी) के प्रदेश संयोजक व जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शहर में बाइक रैली निकालकर विभिन्न बाजारों में व्यापारियों से संपर्क किया,
विज्ञापन

लेकिन उनके प्रयास भी बेनतीजा रहे। शहर में केरूगंज और चारखंबा से लेकर चौक, मंडी तक और घंटाघर से सदर बाजार, बहादुरगंज व गोविंदगंज तक बाजारों में अधिकांश प्रतिष्ठान रोजमर्रा की तरह खुले रहे। बाद में भाकिमयू की वाहन रैली कलक्ट्रेट पहुंची जहां गेट पर ही यूनियन के जिलाध्यक्ष ने अतिरिक्त मजिस्ट्रेट वेद सिंह चौहान को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। इस दौरान महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष क्रांति सिंह, ब्रजमोहन गौतम, संत कुमार मिश्रा, सुखपाल सिंह आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन

व्यापार संगठनों से नहीं मांगा सहयोग
उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ और कंछल गुट के महानगर अध्यक्ष सचिन बाथम का कहना है कि उनसे बाजार बंदी में सहयोग के लिए न तो किसान यूनियनों की ओर से कोई संपर्क किया और न ही उन्हें प्रांतीय नेतृत्व से कोई दिशा निर्देश मिले। आदर्श व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष पंकज वर्मा सराफ के अनुसार उन्हें आंदोलनरत किसानों और उनके मुद्दों से पूरी सहानुभूति है, लेकिन बंदी के लिए भाकियू का कोई भी गुट उनसे नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed