{"_id":"c235d5d8129ae6c700de92b8f5211884","slug":"bhakiu-meeting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
जलालाबाद (शाहजहांपुर)
Updated Thu, 12 Mar 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाकियू की जिलाध्यक्ष तारा यादव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में तहसील पहुंचे किसानों ने पंचायत करने के बाद प्रदर्शन कर धरना दिया। इसके बाद डीएम को संबोधित छह सूत्रीय ज्ञापन तहसीलदार ओमकार नाथ वर्मा को दिया। इस दौरान तहसीलदार से तारा यादव की काफी नोकझोंक भी हुई। ज्ञापन में मांगों का निस्तारण एक सप्ताह के अंदर न होने पर बेमियादी धरना शुरू करने की चेतावनी दी गई है।
पूर्व में तहसील पहुंचे किसानों ने हंगामा काटा। मामले की सूचना पाकर एसएसआई विपिन मौर्य भारी पुलिस बल को लेकर तहसील जा पहुंचे। ज्ञापन में क्षेत्र के गरीब परिवारों को राशन कार्ड उपलब्ध कराए जाने, बरसात से गेहूं के हुए नुकसान का अविलंब सर्वे कराने, एपीएल कार्डधारकों को गेहूं आदि न देने वाले कोटेदारों के खिलाफ कार्रवाई करने, गांवों में पोषाहार को ब्लैक कर लेने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के खिलाफ कार्रवाई करनेे, गन्ने का भुगतान कराने, होली पर क्षेत्र के विभिन्न गांवों में न पहुंचने वाले सफाई कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा मिर्जापुर क्षेत्र में ग्रामीणों को बाढ़ के प्रकोप से बचाये जाने को तटबंधों का निर्माण कराने आदि की मांगें शामिल हैं। इस मौके पर तारा यादव के अलावा स्वर्ण सिंह, संजय सिंह, अजीत सिंह, सत्यवीर यादव, अजय प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।