फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   bhagwat katha bound allegation on so

खुटार एसओ पर भागवत कथा रुकवाने का आरोप

Sat, 10 Sep 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
ब्यूरो/शाहजहांपुर Updated Sat, 10 Sep 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
नगर के मोहल्ला नौगवां में थाने के ठीक पीछे स्थित भुंइहार बाबा स्थान पर शुक्रवार से होने जा रही भागवत कथा को एसओ इफ्तेखर अहमद ने रुकवा दिया है। यह आरोप लगाते हुए लोगों ने जमकर हंगामा किया और अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। कथा का आयोजन रुकवाने से लोगों में रोष है।
विज्ञापन

थाने के ठीक पीछे स्थित भुंइहार बाबा स्थान पर हर वर्ष सितंबर माह में भागवत कथा का आयोजन कराया जाता है। आयोजन में मोहल्ले के तमाम लोगों का सहयेाग रहता है। इस बार भी कथा के आयोजन के लिए पांच सितंबर को मोहल्ले के कल्यान ने एसडीएम कार्यालय में पत्र देकर अनुमति मांगी थी। एसडीएम कार्यालय से पांच सितंबर को ही खुटार थाने से आख्या तलब की गई थी, लेकिन शुक्रवार तक आख्या नहीं भेजी गई।
विज्ञापन

उधर आयोजकों ने आख्या एसडीएम को मिल जाने और अनुमति हो जाने की बात सोचते हुए भागवत कथा की तैयारियां शुरू कर दी। शुक्रवार को आयोजन स्थल पर टेंट आदि लगाया जा रहा था। इस दौरान एसओ इफ्तेखार अहमद मौके पर पहुंचे और टेंट आदि उखड़वा दिया। एसओ का कहना था कि कथा के लिए अनुमति नहीं ली गई है। इससे लोग भड़क उठे और हंगामा शुरू कर दिया। जानकारी पाकर नगर पंचायत अध्यक्ष गुड्डी देवी के पति लक्ष्मण गुप्ता सहित तमाम लोग मौके पर पुहंचे और मामले की जानकारी ली। इस दौरान पुलिस के खिलाफ जमकर हंगामा और नारेबाजी की गई, कुछ लोगों ने मामले की जानकारी अधिकारियों को भी दी। कथा स्थल पर लोग जमा थे, लेकिन आयोजन कार्य रोक दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कथा के लिए अनुमति पत्र दिखाने को कहा गया तो आयोजक अनुमति नहीं दिखा सके। एसडीएम कार्यालय से कथा की अनुमति पत्र पर आख्या का कोई पत्र नहीं मिला है। अनुमति के बाद कथा कराई जा सकती है। -- इफ्तेखार अहमद, एसओ खुटार


मैंने खुद थाने जाकर आख्या वाला पत्र दिया था। पुलिस ने जान बूझकर आख्या नहीं दी। कथा हर वर्ष होती है। नया आयोजन नहीं कराया जा रहा है। कथा पर रोक ठीक नहीं है। -- कल्यान पुत्र मूलचंद्र आयोजक खुटार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed