{"_id":"c6ee1060dbc330a75fb322a8496bda13","slug":"bees-on-passers-the-attack-several-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहगीरों पर मधुमक्खियों का हमला, कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहगीरों पर मधुमक्खियों का हमला, कई घायल
खुटार।
Updated Sat, 14 Mar 2015 08:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार सुबह गांव रौतापुर कलां की मोड़ पर मधुमक्खियों के छत्ते पर कौए ने हमला कर उसे तोड़ दिया। इसके बाद मधुमक्खियों ने खुटार-पुवायां मार्ग पर राहगीरों पर हमला बोल दिया। कई बाइक और साइकिल सवारों को मधुमक्खियों ने काट कर बेदम कर दिया।
खीरी के थाना मोहम्मदी के गांव मूड़ा निवासी बलील अपने साढ़ू गांव उम्मरपुर के कासिम के साथ खुटार आ रहा था। दोनों पर मधुमक्खियों ने काटना शुरू कर दिया। मधुमक्खियों से बचने के लिए दोनों खेत में भागे, लेकिन उनका पीछा नहीं छूट सका। बाद में दोनों बेहोश होकर खेत में गिर पड़े। तमाम राहगीर घायल होने के बाद मौके से भाग निकलने में सफल रहे। इस बीच कुछ लोगों ने गन्ने की पताई आदि जलाकर धुंआ किया। इसके बाद मधुमक्खियां आगे चली गईं। 108 सेवा की एंबुलेंस से कासिम और बलील को खुटार के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पाकर परिवार के लोग अस्पताल से दोनों को घर ले गए। मधुमक्खियों के हमले के चलते खुटार- पुवायां मार्ग पर लगभग आधे घंटे तक आवागमन बंद रहा।