{"_id":"53e207e724db86118cfc33d10d70ddcd","slug":"beating-the-injured-woman-s-condition-deteriorates-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिटाई से घायल महिला की हालत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिटाई से घायल महिला की हालत बिगड़ी
शाहजहांपुर।
Updated Mon, 08 Feb 2016 08:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रौतापुर कलां गांव में हुई मारपीट में घायल हुई रन्ना देवी की हालत सोमवार को और बिगड़ गई। इससे परिवारीजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
27 जनवरी को रौतापुर कलां के रमेश मिश्रा और उनके सौतेले भाई सेठलाल के परिवार के बीच लाठी डंडे चले थे। इसमें 12 लोग घायल हुए थे। इनमें गंभीर रूप से घायल सेठलाल के 14 वर्षीय पौत्र प्रवीण की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी सचिन और अमित को जेल भेज चुकी है।
31 जनवरी को गांव रामपुर कलां पहुंचे कारागार मंत्री बलवंत सिंह रामूवालिया से मिलकर प्रवीण की दादी रन्ना देवी ने आरोपियों को जेल भिजवाने की मांग की थी। कारागार मंत्री ने खुटार एसओ को आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे। इस मामले में चार लोग जेल भेजे जा चुके हैं। जबकि रमेश मिश्रा सहित पांच लोग फरार हैं। सोमवार सुबह घायल रन्ना देवी की हालत अचानक बिगड़ गई। बेसुध होने पर उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया है।
विज्ञापन