फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   BDC member's dead body placed on the road

बीडीसी सदस्य का शव सड़क पर रखकर लगाया जाम

Mon, 24 Jul 2017 08:17 PM IST
खुदागंज। 
खुदागंज।  Updated Mon, 24 Jul 2017 08:17 PM IST
विज्ञापन
BDC member's dead body placed on the road
BDC member's dead body placed on the road - फोटो : BDC member's dead body placed on the road
क्षेत्र पंचायत सदस्य अमर सिंह के शव को सोमवार सुबह घरवालों ने निगोही-खुदागंज रोड पर रखकर जाम लगा दिया। उनका आरोप था कि पुलिस हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने के बजाय उनके साथ नरमी बरत रही है और उन्हें बचाव का मौका दे रही है। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीओ तिलहर ने बताया कि दो आरोपियों की गिरफ्तारी हो गई है। बाकी भी जल्द गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। तब कहीं घरवालों ने जाम खोला। 
विज्ञापन

रविवार देर रात पोस्टमार्टम के बाद अमर सिंह का शव गांव पहुंचा तो परिवार की महिलाओं में चीख-पुकार मच गई। रोने-बिलखने के दौरान परिजनों का इस घटना को लेकर आरोपियों के खिलाफ गुस्सा झलक रहा था। सुबह होने पर परिवार की महिलाओं ने चमरुआ गांव के बाहर शव लाकर निगोही-खुदागंज रोड पर रखकर जाम लगा दिया। मौके पर सैकड़ों की संख्या में और ग्रामीण भी इकट्ठा हो गए। मृतक की पत्नी आशा देवी चीख-चीख कर कह रही थी कि पुलिस हत्यारोपियों को जानबूझकर गिरफ्तार नहीं कर रही है। जाम लगते ही खुदागंज थाना इंचार्ज जसवीर सिंह मौके पर पहुंच गए और मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को देकर जाम लगाए लोगों को शांत करने की कोशिश में लग गए। 
विज्ञापन

कुछ ही देर में सीओ मनोज यादव, इंस्पेक्टर तिलहर मनोज सिंह, थानाध्यक्ष कटरा प्रवेश सिंह, थानाध्यक्ष जैतीपुर प्रभुकांत, थानाध्यक्ष निगोही रजी अहमद, अतिरिक्त पुलिस फोर्स, महिला पुलिस और क्यूआरटी के साथ मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों के पहुंचते ही महिलाओं ने और ज्यादा हंगामा शुरू कर दिया। सीओ के दो हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी देने पर जाम खोल दिया गया। बाद मेें अंत्येष्टि कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed