{"_id":"56eee9c44f1c1b0942f14fca","slug":"basic-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेसिक साक्षरता परीक्षा में शामिल हुए हजारों लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेसिक साक्षरता परीक्षा में शामिल हुए हजारों लोग
ब्यूरो/शाहजहांपुर
Updated Sun, 20 Mar 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
बेसिक साक्षरता परीक्षा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साक्षर भारत मिशन के अंतर्गत रविवार को जिलेभर में बेसिक साक्षरता परीक्षा का आयोजन किया गया। इस परीक्षा में वह पुरुष शामिल हुए, जो निर्धारित केंद्रों पर साक्षर होने के लिए पढ़ाई कर रहे हैं।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि इस बार अभियान के अंतर्गत 20 हजार लोगों को साक्षर करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। यह परीक्षा सुबह 10 से शाम पांच बजे तक होनी थी। कुल तीन घंटे की परीक्षा पूरे दिन में निर्धारित समय के अंतर्गत कभी भी दी जा सकती है। नगर क्षेत्र के अलावा समग्र ग्राम और समाजवादी पेंशन योजना के लाभार्थियों वाले गांवों में विशेष रूप से परीक्षा कराई गई। बीएसए ने परीक्षा के दौरान कांट, मदनापुर, तिलहर आदि विकास खंडों का निरीक्षण किया।
वहीं खंड शिक्षा अधिकारियों, बीआरसी और एनपीआरसी ने भी अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर परीक्षा का जायजा लिया। बीएसए ने बताया कि मूल्यांकन बाद परीक्षा का रिजल्ट भारत सरकार को भेजा जाएगा, बाद में प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे। इस प्रमाण को कक्षा तीन तक के बराबर माना जाएगा, इसके आधार पर आगे की शिक्षा भी जारी रखी जा सकेगी।