{"_id":"595be0394f1c1b38398b4619","slug":"bark-activists-played-bean-ahead-of-buffaloes","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकृद कार्यकर्ताओं ने भैंस के आगे बीन बजाया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकृद कार्यकर्ताओं ने भैंस के आगे बीन बजाया
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
Updated Wed, 05 Jul 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
विरोध
- फोटो : शाहजहांपुर ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैदलपुर गन्ना केंद्र को रोजा चीनी मिल से हटाकर तिलहर चीनी मिल से संबद्ध करने को लेकर भारतीय कृषक दल का गांव रजपुरा में चला रहा धरना प्रदर्शन मंगलवार को चौथे दिन भी जारी रहा।
किसी भी अधिकारी द्वारा कोई सुध न लेने पर प्रदर्शनकारियों ने भैंस के आगे बीन बजाकर अपना रोष जताया। भारतीय कृषक दल के कार्यकर्ता एक जुलाई से कटरा जलालाबाद मार्ग पर स्थित गांव रजपुरा में हैदरपुर गन्ना क्रय केंद्र को रोजा शुगर मिल से संबद्ध हो जाने के विरोध में धरने पर है। कार्यकर्ताओं की मांग है कि केंद्र को तिलहर चीनी मिल से जोड़ा जाए। धरने के चार दिन बाद भी किसी अधिकारी द्वारा कोई भी संपर्क न किए जाने से गुस्साए बीकेडी कार्यकर्ताओं ने गन्ना किसानों के साथ जोरदार प्रदर्शन करते हुए भैंस के आगे बीन बजाकर प्रशासन की निंदा की। इस मौके पर भाकृद के राष्ट्रीय महासचिव प्रमोद कुमार यादव, रामकृष्ण, राजवीर, निलेश कुमार, अनूप यादव, सत्यप्रकाश, अतुल कुमार, अजयवीर, आसिफ अली, कैलाश सिंह मुनीपाल सिंह, सत्यजीत शेखर, अखंड प्रताप, अकबर खान आदि मौजूद रहे।