फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Bareilly and Shahjahanpur on capturing the trophy after beating

शाहजहांपुर ने बरेली को हराकर ट्राफी पर किया कब्जा

Sat, 23 Apr 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Sat, 23 Apr 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
Bareilly and Shahjahanpur on capturing the trophy after beating
शाहजहांपुर ने बरेली को हराकर ट्राफी पर किया कब्जा
पुलिस लाइंस में आयोजित 65वीं अंतरजनपदीय हैंडबाल प्रतियोगिता में शाहजहांपुर की टीम ने बरेली को 13-11 अंक से पराजित कर शील्ड पर कब्जा जमाया। विजेता खिलाड़ियों को आईजी विजय सिंह मीना ने ट्राफी देकर पुरस्कृत किया। पुलिस लाइंस मैदान पर शुक्रवार को शाहजहांपुर और बरेली टीम के मध्य हैंडबाल प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला गया। मैच का शुभारंभ आईजी विजय सिंह मीना ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इसके बाद कड़े संघर्ष में शाहजहांपुर के खिलाड़ियों ने बरेली की टीम मो 13-11अंक से हराकर शील्ड पर कब्जा कर लिया। चूंकि विगत दिन हुए हॉकी मैच में भी शाहजहांपुर की टीम विजयी रही थी। शुक्रवार को आईजी विजय सिंह मीना ने शाहजहांपुर की हॉकी और हैंडबाल की विजेता टीम को ट्राफी देकर सम्मानित किया। पुरस्कार वितरण समारोह में एसपी डा. मनोज कुमार, एसपी सिटी राजेश कुमार, एसपी ग्रामीण रमेश भारतीय, सीओ सिटी, सीओ नगर, क्षेत्राधिकारी लाइंस/ सदर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed