{"_id":"e74473f1167970acae2207fd1a02839d","slug":"bank-check-swindle-began-in-the-name-of-the-job-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक में नौकरी के नाम पर ठगी की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक में नौकरी के नाम पर ठगी की जांच शुरू
जलालाबाद।
Updated Sun, 10 Jan 2016 08:12 PM IST
विज्ञापन
बैंक में कैशियर की नौकरी दिलाने के नाम पर करीब सवा दो लाख की ठगी करने के आरोपी दो दोस्तों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
थाना सेहरामउ दक्षिणी निवासी रामासरे ने पुलिस को बताया कि करीब दस महीने पहले गांव चन्दौरा बहादुरपुर के निवासी अवधेश ने मुलाकात के दौरान उसे बताया कि गांव निवासी उसके साथी सुनील की बैंक में नौकरी लग गई है और यदि कोई अपना आदमी हो तो बताना जुगाड़ से नौकरी लगवा देंगे। बताया कि इसके बाद उसने अपने बेटे विवेक की नौकरी लगवाने की अवधेश से बात की तो उसने बताया कि ढाई लाख रुपयों का इंतजाम करो। इसके बाद उसने दो लाख तीस हजार रुपये अवधेश और सुनील को दे दिए। काफी दिन जब नौकरी के मामले में कोई बात आगे बढ़ती दिखाई नहीं दी तो उसने कहा कि मुझे अब नौकरी नहीं लगवानी और ली हुई रकम वापस कर दें। जब उन लोगों ने टालमटोल की तो उसने पुलिस को मामले की जानकारी दी। आरोप है पुलिस ने आरापियों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की, बल्कि दोनों आरोपियों ने घर में घुसकर उसे बुरी तरह पीटा और जान से मार डालने की धमकी दी। फिर उसने कोर्ट की शरण ली और कोर्ट के आदेश पर अब पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।