फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   ban on satha rice

जिले में साठा धान की खेती पर प्रतिबंध लगा

Sun, 01 May 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
ब्यूरो/शाहजहांपुर Updated Sun, 01 May 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
ban on satha rice
खेतों में गेहूं काटने नहीं पहुंचे कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
अधिशासी अभियंता निर्माण खंड जल निगम और उप निदेशक कृषि प्रसार द्वारा जिले में चालू गरमी के मौसम में सूख रहे नदी, नालों और कुओं के संबंध में शनिवार को प्रस्तुत आख्या पर डीएम विजय किरन आनंद ने तत्काल प्रभाव से 30 जून तक के लिए जिले में साठा धान की खेती पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। आने वाले दिनों में देहाती इलाकों में भीषण पेयजल संकट होने की आशंका के मद्देनजर धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा संबंधी पांच आदेश डीएम कोर्ट की ओर से शनिवार शाम को जारी कर दिए गए।
विज्ञापन

इसके तहत जिले की सीमा के भीतर कोई भी व्यक्ति या किसान द्वारा साठा की बुआई, रोपाई, सिंचाई आदि नहीं करेगा। साठा धान के बीज की खरीद - फरोख्त पर पूर्ण पाबंदी रहेगी। बीज के दुकानों - प्रतिष्ठानो्ं पर छापामार कर इस धान के कारोबार पर प्रभावी प्रतिबंध लागू कराया जाएगा। साथ ही जिले की सीमा में इस धान की लाना या लेजाने पर भी प्रतिबंध लागू कर दिया गया है। डीएम ने स्पष्ट किया कि समयाभाव के चलते व्यापक जनहित में इस आदेश का एक -एक कर सभी संबंधित व्यक्तियों या किसानों को नोटिस तामील कराना संभव नहीं है, इसीलिए एक पक्षीय रूप में यह आदेश जारी किया गया है। सभी एडीएम, एसडीएम, सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ और थाना प्रभारी इस प्रतिबंध को लागू किया जाना सुनिश्चित करेंगे एवं उल्लंघन की दशा में रिपोर्ट प्रस्तुत कर कार्यवाही करेंगे। 
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि जिले में हाल में गांवों के दौरे एवं चौपाल के दौरान साठा धान पर किसानों ने बड़ी संख्या में ध्यान आकर्षित किया था। बताया गया था कि कई गांवों में इस धान की खेती से अत्यधिक भूजल दोहन होने से गर्मी में भूगर्भ जल स्तर तेजी से नीचे जा रहा है। उसी क्रम में उक्त दोनों अधिकारियों जमीनी हकीकत संबंधी आख्या तलब की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed