{"_id":"55087e0edb2af84aadf4c05f9dc6dc60","slug":"balaji-jyoti-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाला जी की ज्योति लेने रवाना हुए भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाला जी की ज्योति लेने रवाना हुए भक्त
खुटार।
Updated Thu, 12 Mar 2015 07:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के पीडब्लूडी ग्राउंड पर 17 मार्च को होने वाले बाला जी के जागरण के लिए पवित्र ज्योति लेने 12 सदस्यीय दल बालाजी धाम को रवाना हुआ।
बृहस्पतिवार को नगर के तिकुनियां चौराहे पर नगर और देहात के तमाम भक्त एकत्र हुए और बैंड बाजों की धुन पर रंग गुलाल उड़ाते हुए ज्योति लेने जा रहे दल को विदाई दी। बाला जी सेवा समिति खुटार की ओर से होने वाले जागरण में मुंबई के सरगम ग्रुप के कलाकार रामकुमार लक्खा, राजस्थान की बेबी मोना, और रूद्रपुर के अमन सांवरिया बाला जी का गुणगान करेंगे। जागरण के दौरान दिल्ली के सागर ग्रुप के कलाकार झांकी प्रस्तुत करेंगे। ज्योति लेने गए भक्त 14 मार्च को खुटार लौटेंगे। इसी दिन नगर के पंथवारी मंदिर से नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।