फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Bajarbandi Today , business organizations of any waist

बाजारबंदी आज, व्यापार संगठनों ने कसी कमर

Sun, 03 Apr 2016 11:19 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Sun, 03 Apr 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
Bajarbandi Today , business organizations of any waist
बाजारबंदी आज, व्यापार संगठनों ने कसी कमर
एक्साइज ड्यूटी के विरोध में गत एक माह से कारोबार बंद रखकर हड़ताल पर डटे सराफा व्यापारियों के समर्थन में सोमवार को प्रस्तावित प्रदेश बंद सफल बनाने को व्यापार संगठनों ने कमर कस ली है। जिले में बाजारबंदी सफल बनाने के लिए प्रदेश बंद की मुहिम छेड़ने वाले मिश्रा गुट के पदाधिकारियों ने शहर में बाइक रैली निकालकर व्यापारियों से संपर्क साधा। उधर, तीनों सराफा यूनियनों से जुड़े कारोबारियों ने प्रदर्शन करके सपा के जिलाध्यक्ष तनवीर खां को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। बाइक रैली को मिश्रा गुट के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ ने केरूगंज चौराहे से झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली ने चौक, रामनगर आदि क्षेत्रों की बाजारों का भ्रमण करके व्यापारियों से सोमवार को अपने प्रतिष्ठान बंद रखने का अनुरोध किया। इस मौके पर व्यापारी नेता दुआ ने कहा कि उत्पीड़न किसी भी ट्रेड के व्यवसायी का हो, ऐसे मौके पर एकजुट होने में ही समझदारी है। रैली में संगठन से जुड़े नाजिम खां, सुनील गुप्ता, धर्मपाल रैना, ललित खुराना, शाहनूर खां आदि पदाधिकारियों सहित कंछल गुट के प्रदेश संगठन मंत्री सुरेंद्र सिंह सेठ, आदर्श व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष पंकज वर्मा सराफ, चौक सराफा यूनियन के अध्यक्ष जवाहर लाल रस्तोगी, सदर सराफा इकाई के महामंत्री विनोद सराफ, राजीव खन्ना, अनिल वर्मा, राजीव रस्तोगी आदि शामिल रहे। उधर, सराफा यूनियनों के पदाधिकारियों ने जलालनगर मेें क्षेत्रीय सराफा इकाई के अध्यक्ष पंकज सराफ के नेतृत्व में केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस दौरान वहां पहुंचे सपा जिलाध्यक्ष व चेयरमैन तनवीर खां को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। ज्ञापन में मुख्यमंत्री से केंद्र सरकार द्वारा थोपी गई एक्साइज ड्यूटी रोल बैक कराने में मदद की गुहार की। प्रदर्शन में सदर सराफा इकाई के अध्यक्ष मुन्ना लाल चंदेल, जवाहर लाल, राजीव सिंह, महेश वम्रा, रतन वर्मा, आशीष वर्मा, तिलकराज भोला, विपिन रस्तोगी आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed