फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   bagh forest

हमले के बाद दबिश की हिम्मत नहीं जुटा पा रही हजारा पुलिस

Sun, 15 Sep 2019 07:34 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2019 07:34 PM IST
विज्ञापन
bagh forest
बंडा (शाहजहांपुर)। शनिवार को बंडा क्षेत्र में शारदा नहर में बहकर जा रहे बाघिन के शव को बरामद किया गया है। खुटार रेंज के रेंजर ने मौके पर पहुंचकर शव को निकलवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेज दिया है। उन्होंने बताया कि बाघिन का शव पीलीभीत जनपद से शारदा नहर में बहकर आ रहा था।
विज्ञापन

खुटार रेंज की बंडा में स्थित दिउरिया वन चौकी पर शनिवार दोपहर वनकर्मियों को सूचना मिली कि पीलीभीत क्षेत्र से शारदा नहर में बाघ का शव बहता हुआ आ रहा है। इसके बाद वनकर्मियों ने मामले की जानकारी पीलीभीत जनपद के पूरनपुर में वनकर्मियों को दे दी। जानकारी पाकर पूरनपुर के एसडीओ प्रवीण कुमार जब तक मौके पर पहुंचे तब तक शव बहकर शाहजहांपुर की सीमा में पहुंच चुका था। शव शाहजहांपुर क्षेत्र में बहता देखकर उन्होंने मामले से पल्ला झाड़ लिया और फिर से दिउरिया चौकी के वनकर्मियों को मामले की जानकारी दी। इसके बाद पुवायां क्षेत्र के एसडीओ एमएन सिंह, खुटार के रेंजर देवेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और शव को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकलवाया। जो बाघिन का निकला। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए आईवीआरआई बरेली भेज दिया गया है।
विज्ञापन


शव पीलीभीत जनपद से शारदा नहर में बहकर आया है और कई दिन पुराना होने के कारण फूल गया है। बाघिन की उम्र लगभग साढ़े तीन से चार साल की होगी। मृत बाघिन के सभी अंग सुरक्षित हैं। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही पता लग सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवेंद्र सिंह (रेंजर) खुटार रेंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed