फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   bagh forest

खुटार में बाघ तो पुवायां में दिखा तेंदुआ

Sat, 14 Sep 2019 02:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2019 02:29 AM IST
विज्ञापन
bagh forest
पुवायां/खुटार (शाहजहांपुर)। खुटार में बाघ ने एक गाय को मार डाला और उसे गन्ने के खेत में खींच ले गया। शुक्रवार सुबह किसानों ने खून फैला और बाघ के पंजे देख वनकर्मियों को सूचना दी। उधर पुवायां में तेंदुआ देखे जाने से लोगों में दहशत है।
विज्ञापन

खुटार के गांवसभा रसवां कलां के मौजा हिमंचलपुर में सरकारी नलकूप संख्या 17 के पास शुक्रवार बाघ ने एक आवारा घूम रही गाय को शिकार बना लिया। इसके बाद बाघ गाय को पड़ोस में तरसेम सिंह के गन्ने के खेत में खींच ले गया। कुछ देर बाद लोग खेत पर पहुंचे तो नलकूप के पास खून बिखरा देखा और बाघ के पंजे भी दिखे। खून वाले स्थान से पशु को गन्ने के अंदर घसीटे जाने के निशान भी दिखने पर लोगों ने शोर मचाया तो आसपास खेतों में काम करने पहुंचे लोग भी मौके पर आ जुटे। लोगों ने काफी देर तक शोर शराबा भी किया, लेकिन बाघ गन्ने से बाहर नहीं निकला। इसके बाद वनकर्मियों को सूचना दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे वन दरोगा कामता प्रसाद ने लोगों से अकेले खेत में नहीं जाने और गन्ने के खेत से दूर रहने की सलाह दी।
विज्ञापन

उधर पुवायां कसबे के मोहल्ला छावनी के पास तेंदुआ देखे जाने से लोग दहशत में हैं। छावनी निवासी ओमकार बृहस्पतिवार रात खेत में सब्जी की रखवाली कर रहे थे। अचानक एक तेंदुआ खेत में आ पहुंचा। आहट होने पर टार्च की रोशनी में तेंदुआ दिखाई देने से ओमकार की हालत खराब हो गई। ओमकार के शोर मचाने पर तेंदुआ दूसरे खेत की ओर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुवायां। शाहजहांपुर के कैंट एरिया में एक तेंदुआ काफी दिन तक देखा गया था। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग के अधिकारी और विशेषज्ञ काफी दिन तक शाहजहांपुर में डेरा जमाए रहे थे। पिजड़े आदि भी लगाए गए थे, लेकिन चालाक तेंदुआ पिजड़े के पास तक आने के बाद भी पिजड़े में नहीं घुसा था। इसके बाद तेंदुआ लापता हो गया। तीन दिन पूर्व तेंदुआ पुवायां क्षेत्र में शाहजहांपुर रोड पर दिखा था और बृहस्पतिवार रात पुवायां के पास देखा गया। समझा जा रहा है कि यह वही तेंदुआ होगा जो पहले कैंट क्षेत्र में दिखाई दिया था। अब तेंदुआ उत्तर की ओर बढ़ रहा है जो खुटार रेंज के जंगल का एरिया है।

बाघ कहीं नहीं है। अभी तक कहीं भी पगमार्क भी नहीं मिल सके हैं। हो सकता है कि तेंदुआ भटक कर आ गया हो। तेंदुआ एक रात में लगभग 40 किमी की दूरी तय कर सकता है। फिलहाल लोगों को भयभीत होने की जरूरत नहीं है। कहीं भी दिखाई देने पर वन विभाग को सूचित करें। तुरंत ट्रेस किया जाएगा।
संजीव तिवारी, वन क्षेत्राधिकारी सिंधौली रेंज-पुवायां
खुटार में पदचिन्हों को ट्रेस किया गया है। जो बाघ के पाए गए हैं। लोगों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया है। वनकर्मी मौके पर मौजूद हैं।
डीएस यादव, वन क्षेत्राधिकारी खुटार रेंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed