फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Bad law and order The police station to protest siege

बिगड़ी कानून व्यवस्था  के विरोध में थाने घेरे 

Sat, 16 Jul 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहजहांपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहजहांपुर Updated Sat, 16 Jul 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
Bad law and order The police station to protest siege
प्रदर्शन - फोटो : शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश
बिगड़ी कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर शनिवार को मिर्जापुर, कलान, परौर और अल्हागंज में पार्टी कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव किया। 
विज्ञापन

मिर्जापुर। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिगड़ी कानून व्यवस्था के विरोध में शनिवार को थाने का घेराव कर अपराधों में कार्रवाई नहीं होेने से संबंधित ज्ञापन थाने में चस्पा किया। भाजपा जलालाबाद विधान सभा क्षेत्र प्रभारी रमाकांत मिश्रा के नेतृत्व में भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेशचंद्र मिश्र, सांसद प्रतिनिधि शिवराम अगिभनहोत्री, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुखलाल पांडेय, हरिओम गुप्ता, अरजेश व मोहित ने शाम चार बजे प्रदेश सरकार और पुलिस के विरोध में नारे लगाते हुए थाने का घेराव किया।
विज्ञापन

परौर। लचर कानून व्यवस्था और अपराधों पर अंकुश न लगने के विरोध में शनिवार को भाजपाइयों ने थाने का घेराव कर लिया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष मलिखान सिंह लोधी ने कहा कि सपा के शासन में गुंडागर्दी चरम सीमा पर है तथा थानों में पीड़ितों की बात नहीं सुनी जाती है। पूरे प्रदेश में गुंडा राज है। आम आदमी दुखी है। घेराव और प्रदर्शन करने वालों में मनेंद्र सिंह चौहान, बहार अहमद, रामगोपाल सिंह, राजेश यादव, जितेंद्र प्रताप सिंह, दिनेश सिंह राठौर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलान। प्रदेश मे बढ़ती गुंडागर्दी और ध्वस्त कानून व्यवस्था के विरोध में भाजपाइयों ने थाना घेरने के बाद प्रभारी थानाध्यक्ष को ज्ञापन सौपा। इससे पहले भाजपा कार्यकर्ता जय गुरू देव के आश्रम पर एकत्र हुए और फिर जुलूस के रूप मे थाने पहुंचे और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद प्रभारी थानाध्यक्ष वंस राज को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर संजीव गुप्ता, सोनू पांडे, संजय सिंह, नरेंद्र यादव, राजकुमार सिंह, रामकुमार गुप्ता, सुशील मिश्रा, अशोक यादव,रामकुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।
अल्हागंज। बढ़ते अपराध के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव कर एसडीएम लालबहादुर और सीओ उमेश शर्मा को ज्ञापन सौंपे। इस मौके पर भाजपा नेता अनिल गुप्ता ने कहा कि थाने में पीड़ितों की सुनवाई नहीं होती है। इस अवसर पर लक्ष्मी शरण, रामकिशोर वर्मा, संतोष गुप्ता, रामप्रकाश शुक्ल, जितेंद्र सिंह ने भी अपने विचार रखे। घेराव करने वालों में रामकुमार वर्मा, सोनू पांडेय, अजय लोधी, देवेंद्र सिंह, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।
निगोही। भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार सुबह आठ बजे ब्लाक मुख्यालय गेट पर एकत्र हुए। यहां से भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्रपाल सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता नारेबाजी लगाते हुए थाने का घेराव कर लिया। इस दौरान थानाध्यक्ष अमर सिंह यादव और पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सिंह की कानून व्यवस्था को लेकर नोकझोंक हुई। इससे पहले कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष सिंह ने कहा कि प्रदेश मे गुंडाराज कायम है। इसके खात्मे के लिए प्रदेश में पार्टी की सरकार बनाएं। घेराव करने वालों में कृष्ण गोपाल त्रिपाठी, श्यामनरायन मिश्र, अरूण कुमार चैनू, वर्मा सिंह, अरविंद सिंह, शिवम चौहान आदि शामिल रहे।

कानून व्यवस्था में शीघ्र सुधार न होने पर होगा आंदोलन
जलालाबाद। लचर कानून व्यवस्था और लगातार बढ़ रहे अपराधों के विरोध में भाजपा के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर संगठन के नगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार मंगलम् के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शनिवार को कोतवाली का घेराव किया। साथ ही प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार के खिलाफ  नारेबाजी की। इस दौरान तेज बरसात शुरू होने के बाद भी कार्यकर्ता डटे रहे। धरने के बाद कार्यकर्ताओं ने आठ सूत्रीय ज्ञापन कोतवाल को दिया गया। ज्ञापन में पुलिस के रवैये में शीघ्र सुधार न होने पर आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी गई है। 

ज्ञापन में नगर में चेन स्नेचिंग की बढ़ रही घटना पर अंकुश लगाए जाने, बालिकाओं से बढ़ रही छेड़छाड़ की घटनाओं को रोके जाने, लूट तथा हत्याओं की घटनाओं का शीघ्र खुलासा किए जाने, कच्ची शराब के धंधे को रोके जाने, नगर को जाम की समस्या से निजात दिलाने, प्रतिबंधित पशु के वध पर रोक लगाए जाने और फर्जी मुकदमे के जरिए जनता के होने वाले शोषण को रोके जाने की मांग की। धरने के दौरान भाजपा नेता मलिखान सिंह लोधी, मनेंद्र सिंह चौहान, श्यामबाबू सिंह, शिवकुमार फौजी,  जितेंद्र प्रताप सिंह, गौरव राघव, प्रिंस गुप्ता, आशीष दीक्षित, शिवकुमार सिंह, वैभव त्रिवेदी, बहार अहमद आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed