{"_id":"cdba5fba07e9b7909dbd7d94b571b38c","slug":"ba-schools-207-contract-workers-full-contract-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बा स्कूलों के 207 संविदा कर्मियों ने भरे अनुबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बा स्कूलों के 207 संविदा कर्मियों ने भरे अनुबंध
शाहजहांपुर।
Updated Fri, 26 Jun 2015 08:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में शिक्षण कार्य करने और वहां की व्यवस्थाएं संभालने के लिए 207 संविदा कर्मियों की संविदा का नवीनीकरण होने के साथ ही शुक्रवार को 207 लोगों ने अनुबंध पत्र भरे। इसके बाद बीएसए ने वार्डन और लेखाकारों के साथ बैठक करके विद्यालय संचालन से संबंधित तमाम दिशानिर्देश दिए। कहा कि एक जुलाई से पहले विद्यालयों में साफ-सफाई आदि कार्य करा लिए जाएं, जिससे समय से परीक्षाएं शुरू हो सकें।
बीएसए राजेश वर्मा ने कहा कि गत वर्ष विद्यालयों में निरीक्षण के दौरान कई खामियां मिलीं थी, जिनका निस्तारण नहीं हो सका। कहा कि इस वर्ष ऐसी गलतियां क्षम्य नहीं होंगी। वार्डन को बताया कि कक्षा आठ पास करने वाली छात्राओं के एडमीशन आसपास के विद्यालय में कराकर उसकी सूची उपलब्ध कराएं और उन विद्यालयों में सप्ताह में एक बार जाकर छात्राओं से जरूर मिलें।
बीएसए ने कहा कि नवीन छात्राओं के प्रवेश की सूची जल्द से जल्द उपलब्ध करा दें। कहा कि कक्षा छह में उन छात्राओं को ही प्रवेश दिया जाए, जो वास्तविक में ड्रॉप आउट हों। कहा यदि जांच के दौरान शासनादेश से भिन्न छात्राओं को प्रवेश दिया गया तो वहां की वार्डन पर कार्रवाई की जाएगी। बायोमैट्रिक अटेंडेंस की स्लिप के बिना वेतन बिल स्वीकृत न करने की बात स्पष्ट करते हुए कहा कि छात्राओं की उपस्थित 90 प्रतिशत से कम नहीं होनी चाहिए। इसी दौरान कांट के लेखाकार ने बताया कि उसके विद्यालय की बायोमैट्रिक अटेंडेंस खराब है, जिसे दो दिन के अंदर सही कराने के निर्देश बीएसए ने दिए। इस मौके पर जिला समन्वयक बालिका शिक्षा इंद्रेश सिंह के साथ सभी विद्यालयों की वार्डन और लेखाकार मौजूद रहे।