फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   B Ed student died in an accident on the National Highway in Shahjahanpur

Shahjahanpur News: नेशनल हाईवे पर हादसे में बीएड की छात्रा की मौत, परिवार के चार लोग घायल

Tue, 30 May 2023 06:16 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 30 May 2023 06:16 PM IST
सार

बरेली की रहने वाली छात्रा अपने परिजनों के साथ शादी समारोह से लौट रही थी। सभी लोग कार में सवार थे। मीरानपुर कटरा और तिलहर के बीच नेशनल हाईवे पर कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। 

विज्ञापन
B Ed student died in an accident on the National Highway in Shahjahanpur
मृतक छात्रा के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर में लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर सोमवार रात करीब 2:30 बजे मीरानपुर कटरा और तिलहर के बीच किसी वाहन ने बोलेरो को टक्कर मार दी। इससे बोलेरो सड़क किनारे गड्ढे में गिर गई। हादसे में बोलेरो में सवार बरेली के थाना इज्जतनगर की वीर सावरकर नगर कॉलोनी निवासी रामदीन की 22 वर्षीय बेटी स्वाति की मौत हो गई, जबकि परिवार के चार लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


मेरठ के एक कॉलेज से बीएड कर रही स्वाति के मामा रामस्वरूप थाना आरसी मिशन क्षेत्र के गांव कनेंग में रहते हैं। रामस्वरूप की बेटी की सोमवार को शादी थी। शादी समारोह में शामिल होने के बाद स्वाति, उनके भाई आदेश, भाभी छाया, बहनोई संजीव और बहन आरती बोलेरो से घर लौट रही थीं। तिलहर और मीरानपुर कटरा के बीच पीछे से आए किसी वाहन ने बोलेरो में टक्कर मार दी। इससे बोलेरो सड़क किनारे गड्ढे में गिर गई।

विज्ञापन

घायलों को बरेली रेफर किया 

हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। रात्रि गश्त कर रही पुलिस ने सभी घायलों को बोलेरो से बाहर निकाला और सीएचसी भेजा। यहां डॉक्टर ने स्वाति को मृत घोषित कर दिया। परिवार के बाकी सदस्यों को इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा। जहां से रात में ही सभी को बरेली रेफर करा लिया गया। पुलिस ने स्वाति के शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिजनों के अनुसार, स्वाति की शादी के लिए परिजन लड़का देख रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed