फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   ayan model selected by swedish toy company

दुनिया भर में बिकेंगे अयान के डिजाइन किए सॉफ्ट टॉय

Thu, 19 Mar 2020 02:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 02:24 AM IST
विज्ञापन
ayan model selected by swedish toy company
शाहजहांपुर। महज आठ साल की उम्र में अयान अहमद ने वह कर दिखाया, जिससे उनका परिवार और ननिहाल वाले गदगद हैं। इस नन्हें कलाकार की मॉन्स्टर कार का डिजाइन स्वीडिश होम फर्निशिंग कंपनी ने सॉफ्ट टॉय बनाने के लिए चुना है। अयान का यह डिजाइन विभिन्न देशों से आईं 71 हजार एंट्री में चुना गया है। कंपनी की ओर से चुने गए छह डिजाइन बनाने वालों में वह अकेले भारतीय हैं। कंपनी अयान के डिजाइन से सॉफ्ट टॉय बनाएगी और दुनिया भर में इसकी बिक्री से होने वाली आय को बच्चों के खेल प्रोत्साहन के लिए दान करेगी।
विज्ञापन

अयान की उपलिब्ध से उत्साहित शहर के बहादुरगंज मोहल्ले में रहने वाले उसके नाना अब्दुल खालिद ने बताया कि अयान इस समय माता-पिता के साथ हैदराबाद में रह रहे हैं। मां रमशा खालिद बताती हैं कि अयान जब तीन साल का था तब उसने अपनी टॉय कार के पहिये निकालकर बैंगन में लगाकर उसे कार का रूप दे दिया था। फिर उसे लेकर घर में खेलने लगा था। रमशा बताती हैं कि अयान ने यह उपलब्धि 15 मार्च को स्वीडिश कंपनी आईकेईए की ओर से हैदराबाद में आयोजित छटे ड्राइंग कंपटीशन में हासिल की है। यह कंपटीशन एक साथ कई देशों में आयोजित किया गया था, जिसमें छह बच्चों के डिजाइन को चुना गया, इनमें अयान अकेले भारतीय हैं। बतौर प्रोत्साहन कंपनी की ओर से उन्हें गिफ्ट पैक दिया गया। चुने गए सभी छह डिजाइन को कंपनी खिलौनों का रूप देगी और उनकी बिक्री से होने वाली आय को बच्चों के के खेल प्रोत्साहन में खर्च करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed