{"_id":"618eb7b6df61a64d0a39e054","slug":"awareness-rally-shahjahanpur-news-bly465929788","type":"story","status":"publish","title_hn":"नुक्कड़ नाटक कर बताए सिंगल यूज प्लास्टिक के नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नुक्कड़ नाटक कर बताए सिंगल यूज प्लास्टिक के नुकसान
विज्ञापन
पुवायां में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत करते राजकीय पॉलीटेक्निक पुवायां के छात्र छात्राएं
- फोटो : POWAYAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुवायां। राजकीय पॉलीटेक्निक पुवायां के छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर और नुक्कड़ नाटक कर सिंगल यूज प्लास्टिक के नुकसान बताए और लोगों से प्लास्टिक का प्रयोग कम से कम करने की अपील की।
आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को सिंगल यूज प्लास्टिक के निस्तारण के लिए रैली निकाली गई। पॉलीटेक्निक से शुरू हुई रैली जेबां रोड, खुटार रोड, निगोही रोड आदि पर निकाली गई। इस दौरान लोगों को प्लास्टिक से होने वाले नुकसानों के बारे में बताया गया। छात्र-छात्राओं ने पुवायां के राजीव चौक पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर प्लास्टिक को कैंसर का जनक और तमाम बीमारियां फैलाने वाला बताते हुए इसका प्रयोग बंद करने की अपील की।
छात्र-छात्राओं ने लोगों से अपने घरों और प्रतिष्ठानों के आसपास साफ-सफाई रखने की अपील भी की। प्रधानाचार्य सोनिया माथुर के निर्देशन में आयोजित रैली और नुक्कड़ नाटक में आकांक्षा सिंह, सुनील कुमार सरोज, गणेश यादव, पंकज गुप्ता, सचिन गोयल, लोकेश कुमार, अमित कुमार पांडे आदि का सहयोग रहा।