फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   awareness rally

स्कूली बच्चों ने रैली निकालकर दिया मतदाता जागरूकता का संदेश

Tue, 02 Nov 2021 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
awareness rally
जलालाबाद में मतदाता जागरूकता रैली निकलती स्कूली छात्राएं। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जलालाबाद में स्कूली छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर नगरवासियों को वोटर कार्ड बनवाने तथा मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। रैली को एसडीएम बरखा सिंह, तहसीलदार चमन सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

रैली नगर के मुख्य चौराहे, सरैया मोड़, मेन मार्केट से निकलकर पुन: उसी विद्यालय पहुंचकर संपन्न हो गई। रैली में उच्च प्राथमिक विद्यालय, कन्या प्राथमिक विद्यालय, काकोरी शहीद इंटर कॉलेज, सेठ सिया राम इंटर कॉलेज, सरस्वती विद्या मंदिर, असंग देव इंटर कॉलेज, राजकीय डिग्री कॉलेज शामिल रहे। इस दौरान बच्चों ने मतदाता जागरूकता का संदेश देते हुए बैनर एवं नारे लिखी हुई पट्टिकाओं के साथ प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में ईओ दयाशंकर शर्मा, अनिल कुमार, एआरपी मदन कटियार, नीरज यादव, कमलेश कुमार सिंह, महेंद्र पाल यादव, विपिन अग्निहोत्री, संजीव अग्निहोत्री, सौरभ, नरेंद्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

वहीं एक बैठक में एसडीएम बरखा सिंह ने कहा कि जो भी 18 साल की आयु पूरी कर चुके हैं, उन सभी का नाम मतदाता सूची में शामिल हो। सभी बीएलओ नियत तिथि पर अपने बूथ पर बैठकर मतदाता पुनरीक्षण कार्य मे तेजी लाएं। तहसील स्थित सभागार में बीएलओ व सुपरवाइजरों की आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि इस कार्य मे शिथिलता व लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदाता सूची में गलत दर्ज हुए नाम भी दुरुस्त कराए। तहसीलदार चमन सिंह ने कहा कि मतदान सांविधानिक अधिकार है। इससे कोई वंचित न रहे। इसके लिए मतदाता सूची का कार्य पूरे मनोयोग से करें। बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार सिंह, ईओ डीएस वर्मा के अलावा बीएलओ व सुपरवाइजर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed