फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   avas yojna

1382 शहरी आवास लाभार्थियों के खातों में पहुंचे 13.52 करोड़ रुपये

Tue, 31 Aug 2021 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
avas yojna
शाहजहांपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लखनऊ में आयोजित वर्चुअल संवाद कार्यक्रम का सोमवार को विकास भवन सभागार में सजीव प्रसारण दिखाया गया। हाउसिंग फॉर ऑल थीम पर आधारित इस कार्यक्रम में अधिकारियों समेत प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) और प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के 100 लाभार्थी भी मौजूद रहे, जिन्हें आवास के प्रमाण पत्र दिए गए। शहरी आवास योजना के 1382 लाभार्थियों के बैंक खातों में 13.52 करोड़ की धनराशि सिंगल क्लिक के माध्यम से मुख्यमंत्री ने भेजी।
विज्ञापन

डीएम इंद्र विक्रम सिंह, सीडीओ श्याम बहादुर सिंह, नगर आयुक्त संतोष शर्मा आदि अधिकारियों समेत विधायक रोशन लाल वर्मा और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप यादव मौजूद रहे। डीएम ने कहा कि जरूरतमंदों को आवास योजना के तहत सरकार आवासीय सुविधा उपलब्ध करा रही है। यह कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ बिना किसी भेदभाव के किया जा रहा है।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि प्रधान मंत्री स्वनिधि योजना के अन्तर्गत गरीब स्ट्रीट वेंडर्स को पूंजीगत ऋण के रूप में आर्थिक सहयोग बिना किसी गारंटी के दिया जा रहा है। इसके अतिरिक्त स्वयं सहायता समूहों का गठन कर महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। कार्यक्रम में एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी, जिला नगरीय विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी अतुल कुमार आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed