अवध कर चुके हैं 2.88 लाख किमी की पदयात्रा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व शांति के लिए 30 जुलाई 1980 से पद यात्रा पर निकले युवा जागृति अंतर्राष्ट्रीय जन जागरण अंतर्वेद सेवा संस्थान के दल का शहर में पहुंचने पर स्वागत किया गया। दल के सदस्यों ने डीएम, एसपी, चेयरमैन तथा युवा कल्याण अधिकारी से मुलाकात कर उन्हें यात्रा के बारे में बताया।
दल के नेता अवध विहारी लाल ने बताया कि उन्होंने 30 जुलाई 1980 को अकेले पद यात्रा शुरू की थी। विश्वशांति, पर्यावरण संरक्षण, पौधरोपण, जल संरक्षण, विद्युत संरक्षण, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, कन्या भ्रूण हत्या, राष्ट्रीय एकता का संदेश लेकर वह चले थे, इस बीच लोग जुड़ते गए। बताया: वर्तमान में चार-चार सदस्यों की उन्होंने पांच टोलियां बना रखी हैं, जो अलग-अलग क्षेत्रों का भ्रमण कर रही है। उन्होंने बताया कि वह 40 किलोमीटर प्रतिदिन पैदल चलते हैं और अब तक 2.88 लाख किलोमीटर का सफर तय कर चुके हैं। उनका लक्ष्य तीन लाख किलोमीटर पैदल चलने का है।
अवध विहारी ने बताया कि उनकी यात्रा को लिम्का रिकार्ड बुक और गिनीज बुक में स्थान दिया जा चुका है। इस समय उनकी टीम में महेंद्र प्रताप मिश्र, जितेंद्र प्रताप और गोविंदानंद शामिल हैं। कुल 20 लोगों के दल में चार महिलाएं भी हैं।