{"_id":"65bb8a56cf1fd862b63757bf1d942ba1","slug":"atul-maheshwari-1025-scholarship-students-sitting-exams-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में 1025 विद्यार्थी बैठे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में 1025 विद्यार्थी बैठे
शाहजहांपुर।
Updated Sun, 22 Nov 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हो गई। जीएफ कॉलेज में हुई परीक्षा का शुभारंभ मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने प्रश्नपत्र का बंडल खोलकर किया। इस केंद्र पर परीक्षा के लिए पंजीकृत कुल 1386 छात्र-छात्राओं में से पेपर देने को कुल 1025 अभ्यर्थी पहुंचे। कुल 361 अनुपस्थित रहे। कॉलेज परिसर के कुल 27 कक्षों में डेढ़ घंटे में अभ्यर्थियों ने पेपर हल किया।
जीएफ कॉलेज में परीक्षा में शामिल होने के लिए सुबह से ही छात्र-छात्राएं अभिभावकों के साथ केंद्र पर पहुंचने शुरू हो गए थे। गैर जनपदों के तमाम अभ्यर्थी भी परीक्षा में शामिल हुए। सुबह नौ बजे तक जीएफ कॉलेज केंद्र के बाहर अभ्यर्थियों और अभिभावकों का हुजूम जुट चुका था। व्यवस्था बनाए रखने और जाम की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस को भी कुछ पल मशक्कत करनी पड़ी। साढ़े दस बजे अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश देने के लिए घंटी बजी और गेट खुलते ही सभी अभ्यर्थी पंक्तिबद्ध होकर निर्धारित सीटिंग के अंतर्गत अपने परीक्षा कक्ष में पहुंच गए।
ठीक ग्यारह बजे परीक्षा आरंभ होने की घंटी बजी। कक्षा नौ और दस तथा कक्षा ग्यारह और 12 दो वर्गों में हुई परीक्षा डेढ़ घंटे चली। इसमें सभी को सौ प्रश्नों को हल करना था। इससे पूर्व कॉलेज प्राचार्य डॉ. अकील अहमद ने मुख्य अतिथि एसपी बबलू कुमार को बुके देकर स्वागत किया। इसी कड़ी में एसपी ने परीक्षा रूम में प्रश्नपत्रों का बंडल खोलकर परीक्षा आरंभ कराई। बाद में उन्होंने कॉलेज के प्राचार्य और प्राध्यापकों के साथ विभिन्न कक्षों में जाकर हो रही परीक्षा का जायजा भी लिया।
विज्ञापन
गैर जनपदों के विद्यार्थी भी हुए शामिल
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए बड़ी संख्या में गैर जनपदों के भी छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया। आनलाइन फार्म भरने की सुविधा होने का लाभ इन विद्यार्थियों ने उठाया और फार्म भरकर छात्रवृत्ति के लिए परीक्षा दी। कई विद्यार्थी तो एक दिन पहले ही शहर पहुंच चुके थे, कुछ सुबह परीक्षा से पहले आ गए। उनके साथ अभिभावक भी थे।
किस वर्ग में कितने विद्यार्थियों ने दी परीक्षा
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के ग्रुप बनाए गए थे। हाईस्कूल ग्रुप में 487 पंजीकरण वैध पाए गए, जिसमें परीक्षा में 329 उपस्थित हुए और 158 अनुपस्थित रहे। इसी तरह इंटरमीडिएट वर्ग में 899 पंजीकरण वैध पाए गए, जिसमें 696 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए और 203 अनुपस्थित रहे। इस तरह कुल 1386 वैध पंजीकरण में 1025 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी और 361 गैरहाजिर हुए।
परीक्षार्थियों की सुविधा को लगाई हेल्प डेस्क
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए जीएफ कॉलेज में अंतिम समय में भी उपस्थित हुए उन छात्र-छात्राओं को अनुक्रमांक बताकर परीक्षा में शामिल होने का अवसर दिया गया, जिनके पास किन्हीं कारणों से प्रवेश पत्र नहीं पहुंच सके थे अथवा जिन्होंने अमर उजाला कार्यालय आकर भी अनुक्रमांक हासिल नहीं किए। ऐसे छात्र-छात्राओं को परीक्षा से पूर्व कॉलेज गेट पर हेल्प डेस्क लगाकर अनुक्रमांक उपलब्ध कराए गए।
आयोजन में इनका रहा खास योगदान
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा संपन्न कराने में जीएफ कॉलेज प्राचार्य डॉ. अकील अहमद के अलावा परीक्षा प्रभारी डॉ. इशरत अल्ताफ, डॉ. अनवर मसूद, डॉ. फैयाज अहमद, डॉ. अरशद खान, डॉ. स्वप्निल यादव, सैयद अनीस अहमद, डॉ. जीए कादरी, डॉ. तारिक, डॉ. जमा खान समेत कॉलेज स्टाफ के अन्य सदस्यों का योगदान रहा।