फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   attack on bjp leader

बूथ सम्मेलन में जा रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला

Mon, 13 Dec 2021 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
attack on bjp leader
शाहजहांपुर। कलान में भाजपा नेता सौरभ कश्यप और कुछ लोगों के बीच रविवार सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉली हटाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद दूसरे पक्ष ने भाजपा नेता को लाठी-डंडों से पीट दिया। भाजपा नेता के साथ मौजूद कार्यकर्ता अपनी जान बचा कर भाग गए।
विज्ञापन

जनपद एटा में भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन रविवार को था। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा कार्यकर्ताओं को संबोधित करने का कार्यक्रम था। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सुबह करीब नौ बजे जलालाबाद सीट से भाजपा के पूर्व प्रत्याशी स्व. मनोज कश्यप के भांजे सौरभ कश्यप विक्रमपुर रोड पर जा रहे थे। उसी समय कुछ लोगों से ट्रैक्टर ट्रॉली हटाने को लेकर कहासुनी हो गई।
विज्ञापन

लोगों ने भाजपा नेता सौरभ कश्यप एवं उनके साथ मौजूद कार्यकर्ताओं पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया। सौरभ कश्यप को लोहे की रॉड, तमंचे की बट और लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि सौरभ से 18 हजार रुपये की नकदी और सोने की चेन भी छीन ली। कलान थाने के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं सौरभ का आरोप है कि थाने में तहरीर देने के बावजूद रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। वह भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को घटनाक्रम से परिचित कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed